मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्कूटी के बाद अब मिलेंगे लैपटॉप!

Published : Feb 07, 2025, 06:02 PM IST
Student Free Laptop Scheme

सार

मध्य प्रदेश के मेधावी छात्रों को अब पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी चुनने का मौका! जल्द ही लैपटॉप के लिए भी राशि मिलेगी।

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रावीण्य सूची के बच्चों को स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। अब बच्चे अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद सकते हैं। इसके लिए सभी जिलों को राशि पहुंचा दी गई है।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक समय में बच्चों के बौद्धिक विकास में लैपटॉप सहायक है, जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की जाएगी। विद्यार्थियों को जो अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर उपलब्धि अर्जित कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करना राज्य शासन का दायित्व है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में आ रहे हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा स्कूटी और लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Unnat Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव 2026, किसानों को योजनाएं, तकनीक और बाजार तक मिली पूरी जानकारी
Indore Vande Mataram Controversy: इंदौर नगर निगम में वंदे मातरम विवाद पर सियासत गरम, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला