बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत को CM मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा- 'जनता ने विकास को चुना'

Published : Nov 15, 2025, 09:52 AM IST
Bihar Chunav NDA victory CM Mohan Yadav wishes PM Modi Nitish Kumar INdore BJP

सार

सीएम मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के विश्वास की जीत बताया। शांतिपूर्ण चुनाव, मोदी-नीतीश नेतृत्व, और विकास कार्यों को सफलता का आधार बताया। इंदौर में कार्यकर्ताओं संग जीत का जश्न मनाया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल स्टेट हेंगर में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने जनता के विश्वास को और मजबूत किया है। सुशासन, स्वच्छ राजनीति और राष्ट्रवाद की भावना के साथ काम करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोकतंत्र को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के चुनाव परिणाम जनता की परिपक्वता और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत को दर्शाते हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की आलोचनाओं के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने समर्पण और धैर्य के साथ देश को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व की आस्था और प्रधानमंत्री मोदी की माताजी का अपमान करने वालों को बिहार की जनता ने अपने वोट से जवाब दिया है।

 

 

शांतिपूर्ण चुनाव और सुशासन की जीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो चरणों में शांतिपूर्ण तरीके से हुए चुनाव बिहार की जनता की जागरूकता और सुशासन की मिसाल हैं। कहीं पुनर्मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और न ही किसी प्रकार की हिंसा हुई। यह बताता है कि राज्य में स्थिरता और बेहतर प्रशासन है।

उन्होंने कहा कि बिहार ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। अशोक काल से लेकर आज तक इस राज्य की विशेष पहचान बनी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी की विकास योजनाओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार में सुशासन, सामाजिक न्याय और गरीबों के उत्थान को मजबूत किया है।

बिहार के विकास में केंद्र और राज्य सरकार की भूमिका

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश, पूर्णिया सहित कई हवाई अड्डों के विस्तार, और मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने जैसे कदमों ने बिहार के विकास को नई दिशा दी है। यह सब मिलकर एनडीए को इस ऐतिहासिक जीत तक लेकर आया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि टीम वर्क, जनसेवा और विकास की प्रतिबद्धता ने यह सफलता सुनिश्चित की है। यह विजय जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान है।

इंदौर भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर भाजपा कार्यालय में आयोजित उत्सव में भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव परिणामों ने एनडीए परिवार में नया उत्साह और ऊर्जा भरी है।

उन्होंने बताया कि 2014 से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विकास और सुशासन की नई दिशा मिली है, जिसका प्रभाव लगातार तीन लोकसभा चुनावों और कई राज्यों में हुई जीतों में दिखाई देता है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब बिहार के परिणाम भी यह साबित करते हैं कि भाजपा और एनडीए के प्रति जनता का भरोसा और गहरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता अब विपक्षी दलों और कांग्रेस की अव्यवस्थाओं से निराश होकर विकास की राह चुन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मैदान छोड़कर अपने सहयोगी राजद को नुकसान पहुंचाया। जनता का जनादेश सर्वोपरि है, और एनडीए सरकार अब एक बार फिर बिहार में विकास की नई बहार लाने के लिए तैयार है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर