90 लाख बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत, समाधान योजना से हटेगा सरचार्ज बोझ!

Published : Nov 10, 2025, 05:43 PM IST
birsa munda jayanti 2025 mp tribal pride day jabalpur alirajpur

सार

CM मोहन यादव ने घोषणा की कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। किसानों को भावांतर योजना से राहत, बिजली उपभोक्ताओं को समाधान योजना का लाभ और मध्यप्रदेश की संस्कृति भारत पर्व में प्रदर्शित होगी।

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप देने की तैयारी में जुटी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले संबोधन के दौरान जानकारी दी कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जबलपुर और आलीराजपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनजातीय नायकों की स्मृति में प्रदर्शनी, सांस्कृतिक आयोजन और विकास कार्यों के भूमिपूजन व शिलान्यास होंगे।

किसानों को भावांतर योजना से बड़ी राहत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं को राहत देने के लिए भावांतर योजना लागू की गई है। 13 नवंबर को देवास से किसानों के खातों में योजना के तहत राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक 9 लाख 36 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है, और बेहतर मॉडल रेट से उन्हें लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने किसान संगठनों की ओर से आयोजित ‘आभार यात्राओं’ में प्रशासन को सहयोग करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: MP की महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब लाड़ली बहना योजना में मिलेंगे 1500 रुपये

समाधान योजना से 90 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत

मुख्यमंत्री ने बताया कि समाधान योजना के तहत 90 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं के तीन माह या उससे अधिक समय से बिल बकाया हैं, उन्हें 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने मंत्रियों से अपील की कि योजना की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए।

भारत पर्व में मध्यप्रदेश का सांस्कृतिक प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 11 नवंबर को गुजरात के केवड़िया में जारी भारत पर्व में मध्यप्रदेश का दल हिस्सा लेगा। 75 कलाकारों की टीम प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की झलक प्रस्तुत करेगी। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

नक्सल विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के चलते बालाघाट की महिला नक्सली सुनीता (इनामी राशि 14 लाख रुपये) ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक नक्सल गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त करना है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मुख्यमंत्री की बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा वर्ल्ड कप 2025 जीतने पर बधाई दी और कहा कि छतरपुर की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने घोषणा की कि क्रांति गौड़ को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और उन्हें भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जबलपुर में सम्मानित किया जाएगा।

उद्योग और रोजगार वर्ष की समीक्षामुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग और रोजगार वर्ष को सार्थक बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए हैं। उन्होंने सभी जिलों में औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार सृजन की समीक्षा के निर्देश दिए। साथ ही, जिलों के गौरव दिवस कार्यक्रमों की तैयारी को भी प्राथमिकता देने को कहा।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों की झलक

मुख्यमंत्री ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय नायकों पर केन्द्रित प्रदर्शनियां, लोकगीत और लोककला प्रदर्शन, और जनजातीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। जनजातीय युवाओं, किसानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश:

“मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में किसानों, युवाओं, जनजातीय समुदायों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी हमारा सबसे बड़ा बल है। हम सब मिलकर प्रदेश को आत्मनिर्भर और गौरवान्वित बनाएंगे।”

यह भी पढ़ें: ट्रेनिंग में लेट पहुंचने पर राहुल गांधी को मिली अनोखी सजा

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर