CISF की पहली महिला कमांडो यूनिट शुरू, जानिए क्या होगी उनकी जिम्मेदारी

Published : Aug 25, 2025, 09:56 AM IST
CISF women commando

सार

CISF Women Commando Alert: क्या CISF की पहली महिला कमांडो यूनिट हवाई अड्डों और हाई-सिक्योरिटी प्रतिष्ठानों में चुनौतीपूर्ण मिशन संभाल पाएगी? आठ हफ्तों की स्पेशल ट्रेनिंग के बाद QRT और STF की जिम्मेदारी उन्हें दी जाएगी।

First Female Commando India: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने इतिहास रचते हुए अपनी पहली महिला कमांडो यूनिट की शुरुआत की है। यह विशेष महिला दस्ते देश के हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा ड्यूटी संभालेंगी। मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (RTC) में महिलाओं को आठ हफ्तों की स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग दी जा रही है।

महिला कमांडो के लिए चुनौतीपूर्ण ट्रेनिंग

(Advanced Training Female Commandos)

इस ट्रेनिंग में शामिल हैं:

  • शारीरिक क्षमता और हेल्थ फिटनेस बढ़ाना
  • हथियारों और लाइव-फायर ड्रिल का अभ्यास
  • बाधा-पार प्रैक्टिस, रैपलिंग और टीम वर्क ट्रेनिंग

  • जंगल में जीवित रहने की कला और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता
  • 48 घंटे का आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अभ्यास
  • पहला दल 11 अगस्त से ट्रेनिंग में शामिल है और यह 4 अक्टूबर तक चलेगी। 
  • इसके बाद दूसरा दल 6 अक्टूबर से 29 नवंबर तक ट्रेनिंग पूरी करेगा।

यह भी पढ़ें… MP का ‘मेक इन इंडिया’ मॉडल: MSME सेक्टर बनेगा गेमचेंजर! जानिए सीएम मोहन यादव ने क्या किया ऐलान?

महिला कमांडो यूनिट का उद्देश्य

CISF का उद्देश्य कम से कम 100 महिला कर्मियों को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल करना है। इन महिला कमांडो को QRT और STF की जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद, महिलाओं को पहले हवाई अड्डों पर तैनात किया जाएगा, उसके बाद वे अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों में भी तैनात होंगी।

भविष्य की योजनाएं और महिला प्रतिनिधित्व

CISF महिलाओं की भर्ती में तेजी ला रहा है ताकि गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित 10% महिला प्रतिनिधित्व का लक्ष्य पूरा किया जा सके। वर्तमान में CISF में 12,491 महिलाएं हैं, जो बल की कुल संख्या का लगभग 8% हैं। साल 2026 तक इसमें 2,400 और महिला कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

महिला बटालियन: दिल्ली में नई सुरक्षा पहल

इस साल की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी दी। यह बटालियन दिल्ली के पास स्थापित की जाएगी और महिला सुरक्षाकर्मी संसद भवन, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली मेट्रो और अन्य प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात होंगी।ट्रो और अन्य प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात होंगी।

यह भी पढ़ें… MP: शादी के एक साल बाद दामाद की हत्या, विधवा हुई बेटी ने पिता पर मढ़ा आरोप, क्या है माजरा?

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BJP कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का क्या है MP कनेक्शन, बिहार से ज्यादा यहां खुशी
ग्वालियर : कांस्टेबल ड्यूटी से लौटा और लगा ली फांसी, दर्दनाक था बेडरूम का दृश्य