किसानों का दिल जीतेंगे सीएम! आभार सम्मेलन में क्या है खास?

Published : Mar 04, 2025, 11:49 AM IST
farmer

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 मार्च को किसान आभार सम्मेलन में किसान हितैषी नीतियों, योजनाओं पर चर्चा करेंगे। गेहूं उपार्जन पर बोनस और धान पर अतिरिक्त राशि देने की घोषणा भी की गई है।

भोपाल : मध्यप्रदेश के किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का राज्य सरकार की विभिन्न किसान हितैषी नीतियों, निर्णयों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये 2 मार्च को आभार व्यक्त करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे 'किसान आभार सम्मेलन' का आयोजन किया गया है। 

मध्यप्रदेश, देश में सबसे ज्यादा दाम पर गेहूं का उपार्जन करने वाला राज्य है। मध्यप्रदेश में गेहूं का उपार्जन 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से किया जायेगा। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किसानों के हित में निर्णय लेते हुए 175 रूपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस प्रदान किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को ही धान उत्पादक किसानों को वर्ष 2024 में विक्रय किये गये धान पर प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

किसान आभार सम्मेलन में ऊर्जा, उद्यानिकी, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा। साथ ही विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट