मैच जीतने के बाद एक क्रिकेटर ने की दूसरे खिलाड़ी की हत्या: ट्रॉफी के साथ मनाया मौत का जश्न

Published : Feb 07, 2024, 02:58 PM ISTUpdated : Feb 07, 2024, 07:47 PM IST
 Jhalawar  news

सार

यह शॉकिंग खबर राजस्थान के झालावाड़ जिले से है। जहां एक क्रिकेटर ने दूसरे खिलाड़ी की मैच जीतने के बाद बल्ला सिर में मारकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि 15 साल के लड़के पर 24 साल के युवक की हत्या का आरोप है।

झालावाड़. राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित भवानी मंडी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने 15 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है । उस पर 24 साल के एक युवक की हत्या का आरोप है। इस हत्या के कई चश्मदीद गवाह है और उनकी गवाही के बाद 15 साल के लड़के को निरुद्ध करने की तैयारी है। घटना मंगलवार शाम की है। आज सवेरे मरने वाले के पिता ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

झालावाड़ जिले में दो टीमों के बीच था मैच

भवानी मंडी पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित लेबर कॉलोनी में रहने वाले कुछ परिवार के बच्चे आपस में क्रिकेट मैच खेल रहे थे । आपस में बच्चों ने दो टीमें बनाई थी। एक टीम मैच जीत गई थी , तो इसी चीज का जश्न मना रही थी । जिस टीम ने मैच जीता था, 24 साल का प्रकाश उसका सदस्य था और उसने भी अपनी टीम को जीतने के लिए अच्छी बल्लेबाजी की थी।

जब घुमाकर सिर में दे मारा क्रिकेट बैट

जब प्रकाश की टीम हारी हुई टीम के सामने से गुजर रही थी तो इसी दौरान दोनों टीमों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान 15 साल के मुकेश ने प्रकाश का बेट छीना और प्रकाश के सिर में बल्ले से तेज प्रहार किया । दो बार घुमाकर बैट मारा। प्रकाश अचेत होकर वहीं गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

भवानी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुकेश मीणा के घर में तोड़फोड़ कर दी। उसके पिता की बाइक तोड़ दी । परिवार पर हमले का भी प्रयास किया । समय रहते पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात काबू कर लिए गए । भवानी मंडी थाना अधिकारी ने कहा मुकेश को हिरासत में ले लिया गया है। बैट भी बरामद कर लिया गया है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

U18 Asia Cup Hockey 2026: जापान में भारत का जलवा, MP के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, CM मोहन यादव ने खिलाड़ियों को सराहा
Twisha Sharma Case: सीक्रेट केस डायरी लीक? आरोपी तक कैसे पहुंचा पुलिस का गोपनीय दस्तावेज!