मध्य प्रदेश के सागर में दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मां बचाने आई तो उसे भी किया निर्वस्त्र

Published : Aug 27, 2023, 02:21 PM ISTUpdated : Aug 28, 2023, 11:10 AM IST
dalit

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक दलित युवक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। युवक की मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा गया है।

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक की बहन से छेड़छाड़ के मामले में समझौते का दबाव बना रहे थे। मारपीट के दौरान युवक को बचाने पहुंची मां को भी बदमाशों ने निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जबकि मामले कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। 

बहन के साथ छेड़खानी का केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव
जिले के खुरई थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनागिर में एक युवक ने दबंगों के खिलाफ बहन से छेड़खानी करने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से दबंग युवक के परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। गुरुवार रात को दबंग युवक के घर पहुंचे और फिर से रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने लगे लेकिन युवक नहीं माना। इस पर दबंगों ने दलित युवक को पीटकर मार डाला। 

पढ़ें. 'बाप बोल, पैर दबा और तलवे चाट' सीधी पेशाब कांड के बाद मध्य प्रदेश का एक और वीडियो हुआ वायरल

बचाने के मां पहुंची तो उसे भी निर्वस्त्र कर पीटा
बेटे को पीटता देख मां भी दौड़कर उसे बचाने के लिए पहुंच गई तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। दबंगों ने युवक की मां को निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल सरपंच पति समेत अन्य लोग फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग
घटना के बाद परिजनों ने 40 घंटे तक शव नहीं उठाया था। उनकी मांग थी कि आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलवाया जाए। डीएम के आश्वासन के बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया था। घटना के बाद से गांव वालों में भी काफी रोष है। 

पढ़ें. शिवराज सिंह चौहान ने सीधी पेशाब कांड के पीड़ित के धोए पैर, CM ने कहा- मन दुखी है, आपसे माफी मांगता हूं

राजनेताओं ने भी साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दलित युवक की हत्या और मां को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। खड़गे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैमरे के सामने पैर धोकर पर दिखावा करते हैं। दलित उत्पीड़न रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाते। संत रविदात मंदिर बनवाने का ढोंग करने वाले पीएम मोदी भी ऐसी घटनाओं पर कुछ भी नहीं बोलते हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Cabinet Decision: CM मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर 40 रु बोनस, उज्जैन एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी
Ujjain Development News: उज्जैन में 664 करोड़ के विकास कार्य, सिंहस्थ 2028 से पहले हाईवे और गीता भवन की बड़ी सौगात