MP News: धार में 2,387 करोड़ की नर्मदा सिंचाई परियोजना शुरू, 72 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

Published : Oct 24, 2026, 07:09 PM IST
Madhya Pradesh News

सार

Dhar News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार में 2,387.60 करोड़ रुपये की नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इससे धार-झाबुआ के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। साथ ही 16.70 लाख किसानों को 317.86 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि ट्रांसफर की गई।

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 24 अक्टूबर को धार जिले के सरदारपुर में 2,387.60 करोड़ रुपये की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से धार और झाबुआ जिले के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और करीब 72 हजार किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परियोजना का रूट मैप देखा और 188 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

MP Farmers News: 16.70 लाख किसानों को 317.86 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 लाख 70 हजार किसानों के खातों में 317.86 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा वर्ष 2002-03 के 7.5 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2023 तक 40 लाख हेक्टेयर हुआ और अब 60 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। सरकार का लक्ष्य इसे 100 लाख हेक्टेयर करना है। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें- MP में श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों की बदलेगी तस्वीर! CM मोहन यादव ने बताया सरकार का प्लान

PM Mitra Park Dhar: किसानों और महिलाओं को मिलेगा रोजगार

डॉ. यादव ने कहा कि धार में पीएम मित्र पार्क से निमाड़-मालवा के छह लाख कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा। यहां कपास से धागा, कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट्स तैयार होंगे। इससे तीन लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और धार-झाबुआ के युवाओं, किसानों व महिलाओं का पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि धार को रेलवे लाइन की सौगात मिल चुकी है और जिले को जल्द मेडिकल कॉलेज भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें- MP Fisheries Policy 2026: मध्यप्रदेश में दोगुना होगा मछली उत्पादन, 50 हजार रोजगार का लक्ष्य

MP Development News: डेयरी योजना, सड़क और धार्मिक पर्यटन

मुख्यमंत्री ने बताया कि 25 गाय-भैंस खरीदकर 43 लाख रुपये की डेयरी शुरू करने वाले किसान को 10 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा और स्वामित्व योजना से भी ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। अमका-झमका माता मंदिर को श्रीकृष्ण पाथेय योजना के तहत तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और मंत्री निर्मला भूरिया ने परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई परियोजना से छूटे गांवों को भी जल्द जोड़ा जाएगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP में श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों की बदलेगी तस्वीर! CM मोहन यादव ने बताया सरकार का प्लान
MP Foundation Day: 1 नवंबर को क्या होगा खास? CM मोहन यादव ने बताया पूरा प्लान