कल से 6 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, MP में 10 से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी

Published : Nov 09, 2023, 11:16 AM IST
diwali holiday

सार

मध्यप्रदेश में 10 नवंबर से लगातार 6 दिन तक सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। शासन ने 15 नवंबर तक की छुट्टी घोषित कर दी है।

इंदौर. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में 6 दिन का दीपावली अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन यहां विधानसभा चुनाव होने के कारण बच्चों को ज्यादा दिनों तक छुट्टी का लाभ मिलेगा। क्योंकि 17 नवंबर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव और इसके बाद सन्डे आ रहा है। इस कारण दीपावली का त्यौहार बच्चे अपने परिजनों के साथ धूमधाम से मना सकेंगे।

मध्यप्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 10 नवंबर से 15 नवंबर तक दीपावली की छुट्टी घोषित की गई है। इस कारण प्रदेश में सिर्फ 9 नवंबर को ही बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा। फिर 6 दिन तक बच्चे मौज मस्ती के साथ त्यौहार मना सकेंगे। अच्छी बात यह है कि सभी मध्यप्रदेश के सभी शासकीय विभागों में भी इन 6 दिनों की छुट्टी है। इस कारण बच्चे पूरा समय अपने घरवालों के साथ बीता सकेंगे।

17 नवंबर को मध्यप्रदेश में चुनाव, 2 की अतिरिक्त छुट्टी

15 नवंबर तक दीपावली अवकाश होने के बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। यहां एक ही चरण में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। इस कारण 17 नवंबर को तो सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी ही रहेगी। लेकिन 16 नवंबर को भी बहुत कम समय के लिए स्कूल लग पाएंगे। क्योंकि अधिकतर सरकारी स्कूलों को ही मतदान केंद्र बनाया जाता है। इस कारण बच्चों को दो दिन अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : अयोध्या की दीपावली: 51 घाटों पर जगमगाएंगे 24 लाख दीपक, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी

 

बच्चों के लिए खुशखबर

वैसे तो मध्यप्रदेश के बच्चों के लिए दीपावली का त्यौहार बहुत खुशियों का त्यौहार होता है। क्योंकि इस त्यौहार में बच्चे नए नए कपड़ों, विभिन्न प्रकार की मिठाईयों के साथ आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। लेकिन इस बार बच्चों को छुट्टी की भरमार मिल रही है। इस कारण उनकी ये दीपावली यादगार रहेगी। क्योंकि 6 दिन की सरकारी छुट्टी खत्म होने के बाद चुनाव के कारण दो दिन छुट्टी मिल जाएगी। फिर इसके बाद एक दिन शनिवार को स्कूल लगेगा और फिर रविवार की छुट्टी आ जाएगी। इसलिए सीधे तौर पर देखें तो बच्चों को इस बार 8 से 10 दिन की छुट्टी मिल रही है।

 

यह भी पढ़ें : मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, शबाना से बन गई पूजा यादव, कृष्णपाल से की शादी

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Neha Bohra Controversy: ब्राह्मणों और देवी-देवताओं के अपमान पर सरकार से बड़ी मांग! देखिए पूरा बयान
Dewas TI Dilip Puri Death: देवास शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त, पांच जिलों में फैले नेटवर्क पर वार-आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर