MP के अवैध गर्ल्स हॉस्टल से 26 लड़कियां गायब, शिवराज सिंह चौहान भी हैरान

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर आ रही है। यहां अवैध रूप से एक गर्ल्स होस्टल संचालित किया जा रहा था। जिसमें से 26 लड़कियां गायब हो गई है। शनिवार को इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई और सरकार से तुरंत एक्शन लेने की मांग की गई है।

subodh kumar | Published : Jan 6, 2024 10:25 AM IST / Updated: Jan 06 2024, 03:59 PM IST

भोपाल. राष्ट्रीय बाल आयोग अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो अचानक भोपालके परवलिया क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स होस्टल में पहुंचे तो उन्हें 26 लड़कियां गायब होने की जानकरी मिली, उन्होंने इस संबंध में जब पूछताछ की तो जिम्मेदार भी संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं दे पाए। इस संबंध में उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

आपको बतादें कि राजधानी भोपाल के परवलिया क्षेत्र में अवैध रूप से एक बालिका गृह संचालित किया जाता है। इस बालिका गृह में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात आदि प्रदेशों से उन बालिकाओं को लाया जाता है। जिनका कोई नहीं है। ऐसी बालिकाओं की सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी बालिका गृह की होती है। लेकिन यहीं से करीब 26 बालिकाएं गायब मिली है। ये जानकर खुद प्रियंक कानूनगो के होश उड़ गए। उनके द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। वहीं उन्होंने एक पत्र भी मुख्य सचिव वीरा राणा को लिखकर तुरंत एक्शन लेने की मांग की है।

रजिस्टर में 68 दर्ज, मौजूद मिली कम

प्रियंक कानूनगो जब इस अवैध रूप से चल रहे बालिका गृह में निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां रजिस्टर में 68 बालिकाओं की एंट्री थी। लेकिन मौजूद लड़कियों में 26 कम नजर आई। इस पर उन्होंने वहां मौजदू स्टॉफ से शेष लड़कियों के बारे में पूछा तो कोई संतुष्टी पूर्ण जवाब नहीं मिला। इस कारण तुरंत पुलिस को सूचना देकर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। फिलहाल इस मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी सरकार से तुरंत एक्शन लेने की मांग की है।

18 साल तक की बालिकाएं गायब

बताया जा रहा है कि किसी एनजीओ द्वारा अवैधानिक रूप से बालिका गृह संचालित किया जा रहा है। जिसमें 6 साल से लेकर 18 साल तक की करीब 68 बालिकाएं थी। लेकिन अचानक उनमें से 26 बालिकाएं गायब हो गई। जिसका बालिका गृह संचालक भी सही जवाब नहीं दे पा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि ये बालिका गृह किसी मिशनरी द्वारा संचालित है। जहां ईसाई धर्म से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित होती थी। इस होस्टल को बगैर लाइसेंस के चलाया जा रहा है। जिसकी शिकायत मिलने पर प्रियंक कानूनगो पहुंचे तो कई अनियमितताएं पाई गई।

Share this article
click me!