इंदौर में सोनू निगम को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, CM मोहन यादव ने किया सम्मानित

Published : Sep 29, 2025, 02:37 PM IST
Indore Sonu Nigam receives National Lata Mangeshkar Award

सार

इंदौर में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान 2025 से सम्मानित किया। कार्यक्रम लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ और इसमें संगीत संध्या की मधुर प्रस्तुतियां भी हुईं।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की सांस्कृतिक धरती पर आयोजित भव्य और गरिमामय समारोह में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया। यह आयोजन संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन इंदौर के सहयोग से संपन्न हुआ।

लता मंगेशकर की परंपरा को आगे बढ़ाना गर्व की बात- मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM यादव ने कहा- भारत रत्न लता मंगेशकर ने अपने सुरों से भारत के संगीत को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान अद्वितीय है और उन आर्टिस्ट को नमन है जिन्होंने म्यूजिक में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि सोनू निगम का सम्मान होना हमारे लिए गर्व का विषय है। “उनका आना अमावस की रात में पूनम का चाँद आने जैसा है।”

सम्मान पाकर भावुक हुए सोनू निगम

सम्मान ग्रहण करते हुए सोनू निगम ने भावुक स्वर में कहा कि 'लता जी हमारे लिए सिर्फ प्रेरणा नहीं बल्कि संगीत की जीती-जागती परंपरा रही हैं। 30 वर्ष पूर्व वे इंदौर लता मंगेशकर अलंकरण समारोह में प्रस्तुति देने आए थे और आज उसी मंच से उन्हें यह सम्मान मिलना उनके जीवन का गौरवपूर्ण क्षण है।'

लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर हुआ विशेष आयोजन

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि यह स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्मदिवस है। ऐसे दिन पर यह सम्मान प्रदान करना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लता जी ने भारतीय संस्कृति और संगीत को विश्व स्तर पर स्थापित किया।

संगीत संध्या में हुई मधुर प्रस्तुतियां

सम्मान समारोह के बाद संगीत संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान लोकप्रिय पार्श्व गायक अंकित तिवारी और उनके दल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं। उनके गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने लता जी के जीवन पर आधारित चित्र “लतिका” का भी अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें

Simhastha 2028: उज्जैन की धरती पर दिखेगा भारतीय संस्कृति का अद्भुत वैभव, जानिए क्या-क्या होगा नया?

सोयाबीन किसानों को बड़ी राहत! भावांतर योजना पर उज्जैन में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर