Invest MP: इंदौर बना ग्लोबल ट्रेड हब, लैटिन देशों के निवेशकों की MP में निवेश की होड़

Published : Jun 06, 2026, 07:04 PM IST
mohan yadav india latin america trade investment forum LAC indore

सार

MP News: क्यों लैटिन अमेरिकी देशों ने MP पर जताया बड़ा भरोसा? क्या इंदौर बनेगा ग्लोबल ट्रेड हब? आखिर 3,835 करोड़ के निर्यात ने कैसे बदली प्रदेश की तस्वीर? जानिए मोहन यादव के बड़े निवेश प्लान और ग्लोबल रणनीति की पूरी कहानी।

भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के व्यापार और निवेश क्षेत्र के लिए 6 जून का दिन बेहद अहम साबित हुआ। इंदौर में आयोजित ‘इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट फोरम-2026’ के जरिए प्रदेश ने लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (LAC) देशों के साथ अपने व्यापारिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती दी।

इस बड़े आयोजन में 15 देशों के प्रतिनिधियों सहित 350 से अधिक निवेशक, उद्योगपति और अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की 50 से ज्यादा कंपनियों के साथ बी-टू-बी और बी-टू-जी बैठकें आयोजित की गईं, जिनसे प्रत्यक्ष व्यापार और निवेश के नए अवसर सामने आए।

CM Mohan Yadav बोले- इंदौर देश की आर्थिक ताकत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से व्यापार और निवेश के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर केवल मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी ही नहीं बल्कि प्रदेश की समृद्धि का मजबूत आधार भी है। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और मालवा की ऐतिहासिक व्यापारिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र प्राचीन समय से व्यापार का प्रमुख केंद्र रहा है।

भारत और लैटिन अमेरिका की संस्कृति में समानता

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिकी देशों की संस्कृति, परंपराएं और जीवन मूल्य काफी हद तक एक जैसे हैं। संगीत, उत्सव और जनजातीय कला दोनों क्षेत्रों को आपस में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यह फोरम केवल व्यापारिक आयोजन नहीं बल्कि नई आर्थिक संभावनाओं का मजबूत सेतु है।

मध्यप्रदेश बना निवेशकों की पहली पसंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश-दुनिया में “फूड बास्केट” के रूप में पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि ग्वाटेमाला जैसे देशों के साथ कृषि और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में मजबूत साझेदारी की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में मध्यप्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की पारदर्शी नीतियों और निवेशक अनुकूल माहौल के कारण विदेशी निवेशकों का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।

MP Export Growth: लैटिन अमेरिकी देशों के साथ बढ़ा व्यापार

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लैटिन अमेरिकी देशों के साथ मध्यप्रदेश का निर्यात करीब 3,835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो 19 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ब्राजील, मैक्सिको, अर्जेंटीना, पेरू और कोलंबिया जैसे देशों के साथ प्रदेश निर्यात गतिविधियों को तेजी से बढ़ा रहा है। फार्मास्युटिकल सेक्टर में मध्यप्रदेश ने विशेष पहचान बनाई है।

फार्मा और ऑटोमोबाइल हब के रूप में उभर रहा MP

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर और पीथमपुर अब वैश्विक फार्मास्युटिकल और ऑटोमोबाइल हब के रूप में उभर रहे हैं। यहां निर्मित दवाइयां दुनिया के कई देशों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पीथमपुर ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल पैकेजिंग सेक्टर में प्रदेश की औद्योगिक रीढ़ बन चुका है। ब्राजील सहित कई देशों की औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में मध्यप्रदेश अहम भूमिका निभा सकता है।

ग्रीन एनर्जी और लॉजिस्टिक्स में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 31 हजार मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन क्षमता है, जिसमें करीब 30 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी से प्राप्त होती है। प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क मौजूद है और आने वाले पांच वर्षों में 6 बड़े इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त लैंड बैंक, मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और कुशल श्रमिकों की उपलब्धता निवेशकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है।

महिला उद्यमियों और स्टार्टअप्स को मिल रहा बढ़ावा

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में 45 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स की कमान महिला उद्यमियों के हाथों में है। राज्य सरकार युवाओं, महिलाओं और उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार नई नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश के बीचोंबीच स्थित होने के कारण व्यापार और निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य बन चुका है।

ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम ने MP को बताया डायनामिक स्टेट

ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम के फाउंडर और ग्लोबल प्रेसिडेंट जितेंद्र जोशी ने कहा कि मध्यप्रदेश औद्योगिक निवेश के लिए देश का सबसे डायनामिक राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि फार्मा, मैन्यूफैक्चरिंग, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल और सर्विस सेक्टर में मध्यप्रदेश तेजी से विकास कर रहा है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन के कारण ऐसे वैश्विक आयोजन संभव हो पाए हैं।

Ease of Doing Business में मजबूत हुआ मध्यप्रदेश

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार ने प्रस्तुति देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 340 से अधिक नोटिफाइड इंडस्ट्रियल एरिया हैं। उन्होंने कहा कि निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 18 निवेशक केंद्रित नीतियां लागू हैं। राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रोत्साहन के लिए कैबिनेट कमेटी भी बनाई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री स्वयं करते हैं।

उरुग्वे ने भारत के साथ व्यापार बढ़ाने की जताई इच्छा

भारत में उरुग्वे के राजदूत अल्बर्टो एंटोनियो गुआने अम्ब्रेला ने कहा कि मध्यप्रदेश ने हमेशा विदेशी निवेशकों को आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के तहत भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उरुग्वे और भारत के बीच व्यापारिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और यह फोरम दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार को नई गति देगा।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ek Ped Maa Ke Naam 2.0: विश्व पर्यावरण दिवस पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानिए प्लान
World Environment Day 2026: एक पेड़ मां के नाम 2.0 शुरू, भोपाल से CM मोहन यादव का बड़ा संदेश