एक्सीडेंट के बाद व्यक्ति के ऊपर से गुजरे इतने वाहन की जेंडर तक पहचानना मुश्किल, फावड़े से समेटने पड़े बॉडी पार्ट्स

Published : Mar 22, 2023, 07:07 PM IST
road accident

सार

मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक नगरी जबलपुर शहर से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मानव शरीर के ऊपर से इतनी गाड़िया गुजरी की उसके शव के चीथड़े-चीथड़े हो गए। पुलिस को शरीर के पास ऐसा कोई सुराग नहीं मिला कि पता चले वह महिला है या पुरुष।

जबलपुर (jabalpur news). मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी जबलपुर शहर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। हादसे के बाद व्यक्ति का शरीर वाहनों से इतनी बार कुचला गया कि उसके जेंडर तक की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति के तौर पर आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 30 पर हुई। मामले की जांच संजीवनी नगर पुलिस कर रही है।

अंधेरे में हुई दुर्घटना, रात भर वाहनों ने कुचला शरीर

घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को मंगलवार की रात हाइवे क्रॉस करने के दौरान कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार गया। जिसके बाद वह वही जख्मी होकर गिर गया। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण रही होगी की व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई होगी। इसके बाद रात के अंधेरे में अन्य वाहनों को वह दिखाई नहीं दिया जिसके कारण उसके ऊपर से कई वाहन पूरी रात गुजरते रहे। सुबह पुलिस को जानकारी मिलने तक शव के ये हाल हो गए कि ना तो उस पर कोई कपड़ा था ना ही शरीर का कोई अंग सलामत बचा था। हाइवे में 100 मीटर तक उसके शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे।

फावड़े से समेटने पड़े शरीर के टुकड़े

घटना स्थल पर पहुंच वहां का नजारा देख संजीवनी नगर पुलिस शॉक्ड रह गई। इसके बाद शव के टुकड़े समेटने के लिए कुछ देर के लिए सिवनी मार्ग के ट्रॉफिक को डायवर्ट किया गया। इसके बाद फावड़े से शव के टुकड़ों को समेटा गया। शरीर पर किसी तरह के कपड़े या कोई अन्य पहचान नहीं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।

पुलिस ने अज्ञात मृतक के बारे में पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के होटल ढाबों में काम कराने वाले कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही संजीवनी नगर के अलावा आसपास के गांवों में घटना की जानकारी दे वहां से किसी के भी लापता होने के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़े- राजस्थान में सोमवार बना हादसों की रात, रोड एक्सीडेंट में अब तक 9 लोगों की मौतें, 20 से ज्यादा गंभीर घायल

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी