जबलपुर में एक अनोखी तिरंगा यात्रा: हाथों में तिरंगा, नर्मदा में उतरे युवा

Published : Aug 14, 2024, 06:18 PM IST
जबलपुर में एक अनोखी तिरंगा यात्रा: हाथों में तिरंगा, नर्मदा में उतरे युवा

सार

भारत की स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जबलपुर में एक अनोखी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में तैराकों ने हाथों में तिरंगा थामे और वंदे मातरम के नारों के साथ नर्मदा नदी को पार किया।

जबलपुर में तिरंगा यात्रा: भारत की स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में  जबलपुर में आयोजित एक अनोखी तिरंगा यात्रा में तैराकों ने नर्मदा नदी के प्रवाह के विरुद्ध हाथों में तिरंगा थामे और वंदे मातरम के नारों के साथ नदी पार कर देशभक्ति का परिचय दिया। 

बता दें कि यहां 2005 से ही हर साल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। हर बार हजारों युवा और महिलाएं इसमें उत्साह के साथ भाग लेते हैं। तिरंगे को हाथ में थामे नर्मदा नदी को पार करते हुए देखना अपने आप में एक रोमांचक अनुभव होता है। अखंड भारत का संदेश देना इस यात्रा का उद्देश्य है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज जबलपुर में आयोजित इस अनोखी तिरंगा यात्रा में युवाओं ने हाथों में तिरंगा थामे नर्मदा नदी को पार किया।  कल मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यह तिरंगा यात्रा आयोजित की गई थी। जबलपुर के जिहलारी घाट से शुरू हुई यह यात्रा तिलवारा घाट तक गई, जहां उफनती नर्मदा नदी के प्रवाह के बीच युवाओं ने तिरंगा थामे तैरकर इस यात्रा को पूरा किया।  तैराक हाथों में तिरंगा थामे और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए तैर रहे थे।  इस यात्रा में बच्चे, महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थीं।  14 अगस्त को इस यात्रा को निकालने का मुख्य उद्देश्य अखंड भारत का संदेश देना है।

बर्गी बांध के गेट खुलने के बाद नर्मदा नदी उफान पर है, इसके बावजूद हर साल की तरह इस बार भी तिरंगा यात्रा में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। एक-दो नहीं, सैकड़ों तैराक अपने हाथों में तिरंगा थामे नर्मदा नदी के प्रवाह के विरुद्ध तैरकर अपने लक्ष्य तक पहुंचे, जो अपने आप में एक अद्भुत नजारा था। पूरी नर्मदा नदी में हर वर्ग के लोग इस यात्रा में उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान तैराकों का उत्साह बढ़ाने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। पूरी नर्मदा नदी वंदे मातरम के नारों से गूंज रही थी।

हैरानी की बात यह है कि 14 अगस्त को निकाली गई इस यात्रा में 11 साल के बच्चों से लेकर 71 साल के बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।  यहां सभी वर्गों के लोग एक साथ आकर तिरंगा यात्रा निकालते हैं, जो अपने आप में एक मिसाल है। यात्रा के दौरान तैराकों को हाथों में तिरंगा थामे तैरते हुए देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की अखंडता और एकता की भावना को जगाना है। इस यात्रा का वीडियो नीचे दिया गया है। आप इसे देख सकते हैं। 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन है ये IPL क्रिकेटर? IPS पिता के साथ मिलकर कुक से की क्रूरता, मौत भी हो सकती थी
Jal Ganga Samvardhan Abhiyan: राजगढ़ में पूजा, पौधरोपण और जनभागीदारी पर CM मोहन यादव का बड़ा संदेश