Katni CSP Khyaati Mishra Controversy: कटनी की पूर्व CSP ख्याति मिश्रा के सरकारी बंगले पर अचानक मचा संग्राम! तहसीलदार पति, 10 साल के बेटे और परिजनों के साथ थाने में बंधक बनाकर की गई मारपीट? SP, DSP और पत्नी पर गंभीर आरोप…जानिए विवाद की पूरी कहानी।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले की चर्चित महिला अधिकारी, पूर्व सीएसपी ख्याति मिश्रा का पारिवारिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला उनके सरकारी बंगले पर हुए कथित हंगामे और महिला थाने में परिजनों की बंधक बनाकर मारपीट तक पहुंच गया है।
26
बेटी से मिलने पहुंचे पिता, पुलिस ने पकड़ा!
तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा (ख्याति मिश्रा के पति) बेटी से मिलने कटनी के सरकारी बंगले पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान अचानक पुलिस आई और परिजनों को जबरन थाने ले गई। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।
36
महिला थाने में परिवार के साथ बर्बरता का आरोप
CSP ख्याति मिश्रा की मां सुलोचना मिश्रा और चाची अरुणा शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट की और थाने में भी अमानवीय व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी चेतावनी या वारंट के यह कार्रवाई की गई।
तहसीलदार शैलेंद्र शर्मा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 10 साल के बेटे के सामने ही पुलिस ने पूरे परिवार को पीटा और महिला थाने में कैद कर लिया। थाने पहुंचने पर उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया, जहां DSP से तीखी बहस भी हुई।
56
छह महीने पुराना विवाद, अब प्रशासनिक संग्राम
यह विवाद अब सिर्फ घरेलू मामला नहीं रह गया है। तहसीलदार का आरोप है कि ख्याति मिश्रा को कटनी एसपी मानसिक रूप से प्रभावित कर रहे हैं और परिवार से तोड़ने की साजिश रच रहे हैं। यह मामला प्रशासनिक ताकत की जंग में तब्दील होता जा रहा है।
66
ट्रांसफर के बाद भी बवाल क्यों?
हाल ही में ख्याति मिश्रा का अमरपाटन ट्रांसफर हुआ, लेकिन उनका परिवार अब भी कटनी में चल रहे घटनाक्रम में उलझा है। सवाल उठता है कि क्या ट्रांसफर के बाद भी किसी बड़े दबाव में यह विवाद जिंदा रखा जा रहा है? अब पूरा विवाद जांच के घेरे में है। पुलिस पर लगे आरोपों की हकीकत सामने आना बाकी है। क्या ये घरेलू विवाद की आड़ में सत्ता का टकराव है? या फिर प्रशासनिक व्यवस्था में कोई गहरी साजिश छिपी है? सच क्या है, यह अभी भी रहस्य बना हुआ है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।