कॉलेज की मैडम को छात्र से हुआ इस कदर प्यार, इच्छा पूरी नहीं की तो चुनी मौत...होश देगी ये Love Story

Published : Jun 28, 2025, 01:34 PM ISTUpdated : Jun 28, 2025, 01:35 PM IST
Khandwa  shocking crime

सार

Teacher Student Love Story : खंडवा में एक शिक्षिका का शव फांसी पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि कॉलेज के छात्र से प्रेम प्रसंग के चलते हुआ विवाद। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Teacher Student Love Story : प्यार-धोखा और मौत...मध्य प्रदेश के खंडवा से एक अलग ही मामला सामने आया है। जहां टीचर मैडम को अपने स्डूटें से प्यार हो गया, शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया...शुक्रवार शाम को शिक्षिका का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि मौके पर युवती का प्रेमी यानि बॉयफ्रेंड छात्री भी मौजूद था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या?

खंडवा के ITI कॉलेज में टीचर थी वो 

दरअसल, यह शॉखिंग खबर खंडवा के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के पुनासा की है। जहां 24 साल की प्रिया यादव नाम की लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका आईटीआई कॉलेज की अतिथि शिक्षिका थी, जो कि मूल रूप से रीवा रहने वाली थ। आनन फानन में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रेमी छात्र से पूछताछ शुरू कर दी है।

इश्क में 15 मिनट के अंदर जिंदगी हो गई तबाह

पुलिस जांच में सामने आया है कि अतिथि शिक्षिका प्रिया यादव का कॉलेज के ही छात्र सपन यादव (24) से अफेयर था। दोनों के बीच का यह प्यार पिछले एक साल से चल रहा था। बताया तो यह भी जाता है कि दोनों एक ही समाज से थे, इसलिए इस रिश्ते के बारे में परिवरा को भी पता था। वहीं शुक्रवार सुबह प्रिया ने जब सपन से शादी करने को कहा तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि वो विवाह करने के मूड में नहीं था, सपन ने प्रिया से कहा था कि अभी वो कुछ काम नहीं करता है, जब तक जॉब नहीं लग जाता शादी नहीं करेगा। बस इसी बात पर दोनों के बीद विवाद हुआ और टीचर अपने कमरे में चली गई। करीब 15 से 20 मिनट होने के बाद जब वह बाहर नहीं आई तो सपन ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। खिड़की से देखा तो वह पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। इसके बाद युवक ने आसपास के लोगों को बुलाया और उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को भी सूचित किया। लेकिन लड़की की मौत हो चुकी थी।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Indigo Flight: भोपाल में फंसी दुल्हन तो दिल्ली में दूल्हा, फिर कैसे हुई शादी?
MP : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दुल्हन के लौटने से पहले आंगन में थीं लाशें