MP की गजब दुल्हन: 'भाई' के साथ ही भागने की फिराक में थी, पर पति भी निकला उस्ताद, एक कॉल रिकॉर्ड ने फेर दिया उम्मीदों पर पानी

Published : Jun 15, 2023, 08:20 AM ISTUpdated : Jun 15, 2023, 11:16 AM IST
MP looteri Dulhan

सार

मध्य प्रदेश के गुना में लुटेरी दुल्हन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन ने ‘कथित’ भाइयों के जरिये दूल्हे की फैमिली को फंसाया था। दुल्हन सुहागरात के दिन से ही पति को ठगने की प्लानिंग में लग गई थी। 

भोपाल. मध्य प्रदेश के गुना में लुटेरी दुल्हन का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन ने अपने कथित भाइयों के जरिये ही दूल्हे की फैमिली को फंसाया था। दुल्हन सुहागरात के दिन से ही पति को ठगने की प्लानिंग में लग गई थी। लेकिन पति की चालाकी ने मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग के जरिये सारी पोल खुल दी।

मध्य प्रदेश की लुटेरी दुल्हन, भाई-बहन रिलेशन और शॉकिंग क्राइम

हैरान करने वाला यह मामला गुना जिले का है। यहां रहने वाले 36 वर्षीय शिव रघुवंशी की प्रीति उर्फ पूजा नामक लड़की से शादी हुई थी। 10-12 दिन दुल्हन अच्छे से ससुराल में रही। इसके बाद वो अपने कथित भाइयों जीतू पाल और सुमित राजपूत के साथ मेले के बहाने सबकुछ लूटपाट करके भागने की फिराक में थी, लेकिन मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग सामने आने से पकड़ी गई। अब तीनों लोग पुलिस कस्टडी में हैं।

गुना की लुटेरी दुल्हन की शॉकिंग कहानी, सुहागरात और साजिश

छोटे भाई के मुताबिक, शिव कपड़े की दुकान चलाता है। परिवार उसके लिए लड़की तलाश रहे थे। तभी 19 मई को जीतू पाल और सुमित राजपूत उसके घर पूजा का रिश्ता लेकर आए। उन्होंने पूजा को अपनी बहन बताया था। दोनों ने बताया था कि वे मप्र के शिवपुरी जिले के बदरवास के पास गांव बिजरौनी से हैं। उन्होंने पूजा को विधवा बताया था। उसकी 6 महीने की बच्ची भी कही गई थी।

बातचीत के बाद यह रिश्ता तय हो गया। 28 मई को बिजरौनी के एक मंदिर में दोनों की शादी हो गई। लेकिन गरीबी का नाटक करके दोनों आरोपियों ने दूल्हे से डेढ़ लाख रुपए ले लिए। हालांकि पूजा सुहागरात के समय से ही फरार होने की तैयारी में थी।

मप्र लुटेरी दुन्हन की साजिश और मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग

5 जून की रात जीतू-अमित ने पूजा को कॉल किया, तो शिव ने रिसीव किया। उसने दोनों की पूजा से बातचीत करा दी। हालांकि शिव को पहले से ही कुछ शक था, लिहाजा उसने कॉल रिकॉर्डिंग चालू कर दी। जब उसने रिकॉर्डिंग सुनी, तो होश उड़ गए। दोनों युवक पूजा से भागने की बात कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने ड्रामा किया था कि वो पूजा के घर पर फोन करके कहेंगे कि किसी की मौत हो गई है। इसके बाद वो रोना-धोना शुरू कर दे। इसके बाद गुना में मीना बाजार से बाथरूम के बहाने गायब हो जाना। उसे वहां एक बाइक वाला दिखेगा। उस पर बैठ जाना। लेकिन शिव और उसके भाई ने यह कॉल रिकॉर्डिंग सुन ली और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने तीनों को पकड़कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें

Live In पार्टनर के 35 टुकड़े करने वाला ठाणे का 56 वर्षीय किलर मनोज साने निकला सेक्स एडिक्ट, मोबाइल चैट्स ने खोले कई राज़

Ghaziabad Love Jihad: ऑनलाइन गेमिंग के जरिये मासूमों को मुसलमान बना रहा था ये शख्स, पाकिस्तान खिला रहा था 'जिहादी गेम्स'

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल