कोर्ट में सेहरा बांधे बैठा रहा दूल्हा, शॉपिंग के बहाने कांड कर गई 24 साल की ये दुल्हन

Published : Jun 13, 2023, 08:15 AM ISTUpdated : Jun 13, 2023, 10:55 AM IST
MP Looteri Dulhan

सार

मध्य प्रदेश के खरगौन में एक लुटेरी दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को कर्ज में डुबोकर रफूचक्कर हो गई। दुल्हन शॉपिंग के बहाने दूल्हे से 1 लाख रुपए भी लेकर चली गई। जब दुल्हन वापस नहीं लौटी, तब लोगों को शंका हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा।  

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगौन में एक लुटेरी दुल्हन अपने होने वाले दूल्हे को कर्ज में डुबोकर रफूचक्कर हो गई। दुल्हन शॉपिंग के बहाने दूल्हे से 1 लाख रुपए भी लेकर चली गई। जब दुल्हन वापस नहीं लौटी, तब लोगों को शंका हुई और मामला पुलिस तक पहुंचा। 12 जून को कोर्ट में होनी थी शादी।

मध्य प्रदेश में लुटेरी दुल्हन की कहानी

12 जून को दूल्हे रामेश्वर उर्फ सुनील के पिता कैलाश वानखेड़े ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनके मुताबिक, वे धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ढोल गांव के रहने वाले हैं। वे अपने बेटे की शादी को लेकर फिक्रमंद थे। इसी बीच उनके भाई के दामाद जितेंद्र ने एक लड़की के बारे में बताया। जितेंद्र ने खेड़ी गांव के रहने वाले अपने एक परिचित लंकेश मानकर के जरिये 24 वर्षीय ममता का सुनील से रिश्ता तय कराया। कहा गया कि ममता गरीब परिवार से है। उसके पिता का नाम मायाराम है, जो जलालाबाद में रहते हैं।

मप्र में लुटेरी दुल्हन और 1.10 हजार में लड़की का सौदा

दूल्हे के परिजनों के मुताबिक, यह रिश्ता 1.10 लाख रुपए में तय हुआ था। यानी इतनी रकम दूल्हे को दुल्हनवालों को देनी थी। वहीं, शादी का पूरा खर्च भी दूल्हे को उठाना था। सोमवार को सुनील और उसके परिजन खरगोन कोर्ट पहुंचे, जहां कोर्ट मैरिज होनी थी, लेकिन दुल्हन नहीं पहुंची।

लुटेरी दुल्हन की अजीब कहानी

दूल्हे के पिता ने कोतवाली में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि उन्होंने 5 प्रतिशत ब्याज पर शादी के लिए पैसे उधार लिए थे। बताया गया कि दुल्हन अपने जीजा के साथ दूल्हे के घर पहुंची और शॉपिंग के लिए 1 लाख रुपए ले लिए। दूल्हा कोर्ट में सेहरा सजाए बैठा रहा, लेकिन दुल्हन नहीं आई। शाम तक वो इंतजार करता रहा। जब उसे अंदेशा हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, तब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

खरगोन एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने कहा कि शादी के लिए दुल्हन पक्ष ने 1.10 लाख रुपए मांगे थे। 7 जून को जलााबाद में दूल्हा पक्ष ने 10 रुपए देकर शादी तय की थी। पुलिस एक विशेष टीम बनाकर गैंग की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें

MP के जबलपुर में पिता ने क्यूं बंटवाया जिंदा बेटी के मृत्युभोज का निमंत्रण, कहा- उसने बेटी शब्द का गला घोंट दिया

गजब! सुहागरात पर ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे ने दुल्हन को बना लिया अपनी बहन

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: टीकमगढ़ को मिली विकास की सौगात, CM मोहन यादव ने मेडिकल कॉलेज समेत किए कई बड़े ऐलान
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल