
इंदौर. युवती ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करती है। यहां तुकोगंज थाना क्षेत्र में उसकी जान पहचान एक विशेष समुदाय के लड़के के साथ हो गई। जिसने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार सेक्स किया। जब लड़की ने युवक से शादी का कहा तो उसने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। ऐसे में लड़की की आंखें खुल गई और वह पुलिस थाने पहुंची। जहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
पहले किये बड़े बड़े वादे
लड़की ने बताया कि लड़के ने पहले उसे अपना बनाने के लिए कई तरह के वादे किये। लेकिन जब वह उसकी हो गई और उसके साथ संबंध बना लिये, फिर लड़का दिन ब दिन उससे दूरी बनाने लगा। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार के साथ ही धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: MP : निशा बांगरे को रास नहीं आई राजनीति, अब फिर से SDM की नौकरी करेंगी
पहले दोस्ती फिर किया दुष्कर्म
युवती ने रोते रोते पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। इसी कारण उसकी पहचान युवक से हो गई। युवक नजदिकियां बढ़ाने के लिए बड़े बड़े वादे करने लगा। इस कारण वह भी उसकी बातों में आ गई। पहले तो उसने शादी करने का भरोसा दिलाया। लेकिन जैसे ही उसका काम निकल गया। वह शादी की बात करते ही बात पलट देता था। जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो उसने धर्म परिवर्तन की बात कही। इसके बाद लड़की को यकीन हो गया कि वह उसे धोखा दे रहा है। इस कारण वह लड़के कि किसी बात में आने की बजाय सीधे थाने पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: CBSE कक्षा 6, 9 और 11 के लिए लांच करेगा नेशनल क्रेडिट फेमवर्क पायलट प्रोजेक्ट
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।