
मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इन औद्योगिक क्षेत्रों को कुल 412 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जाएगा। इससे छोटे और नए कारोबारियों को अपना उद्योग शुरू करने और कारोबार बढ़ाने के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्रों में शामिल करना है। इसी दिशा में नए औद्योगिक क्षेत्रों की घोषणा की गई है। भोपाल में भी बनेंगे दो नए औद्योगिक क्षेत्र नई अधिसूचना के तहत भोपाल जिले में दो औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इनमें रातीबड़ में आरा मशीन क्लस्टर और आगरिया छापर शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे। इन 18 जिलों में विकसित होंगे 21 औद्योगिक क्षेत्र एमएसएमई विभाग के अनुसार, नए औद्योगिक क्षेत्रों में पन्ना का बड़ा गांव, सीहोर का इच्छावर, देवास का कालूखेड़ी, बुरहानपुर का सातापयरी, सीधी का बाड़ीटोला, धार के रायण और सरदारपुर शामिल हैं।
इसी तरह रायसेन के समनापुर जागीर, शिवपुरी के बदरवास, खरगोन के डाबरिया, निवाड़ी के निवाड़ी भाटा और बड़ेड़ी जंगल, नीमच के सगराना, कटनी के टिकरिया, जबलपुर के मोहिनिया, बड़वानी के घटवा, मंदसौर के पानपुर, छतरपुर के धामची और बैतूल के उड़दन गुड क्लस्टर को भी अधिसूचित किया गया है। छोटे कारोबारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर इन नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने से छोटे और नए उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन उपलब्ध होगी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल बढ़ेगा और नए कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सरकार को उम्मीद है कि इससे रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने की तैयारी राज्य सरकार का उद्देश्य मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार करना है। नए औद्योगिक क्षेत्रों के जरिए MSME इकाइयों की स्थापना और विस्तार को बढ़ावा मिलेगा। इससे प्रदेश में निवेश का माहौल मजबूत करने और मध्यप्रदेश को देश के प्रमुख MSME केंद्रों में शामिल करने की दिशा में मदद मिलेगी।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।