Mahakal Temple Fire: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की

Published : Mar 25, 2024, 04:01 PM IST
Mohan-Yadav-meet-mahakal-temple-incident-injured

सार

महाकालेश्वर मंदिर में हुई दुर्घटना के लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। इस हादसे में घायलों को बेहतर उपचार और 1 लाख रुपए की राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

उज्जैन, 25 मार्च,2024। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचकर श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई दुर्घटना के घायलों से मुलाकात की। उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से चर्चा कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली और आश्वस्त किया कि उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार और हर संभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से बड़ी दुर्घटना का संकट टला है। किंतु यह दुर्घटना दुखद और चिंता का विषय है। मेरे मन में अत्यंत पीड़ा हैं। घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार मिले यह हमारी पहली प्राथमिकता हैं। भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो, यह प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। संपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दिए हैं। घायलों को बेहतर उपचार के साथ 1 लाख रुपए की राहत राशि उपलब्ध कराई जायेगी।

उल्लेखनीय की मुख्यमंत्री डॉ यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर त्वरित रूप से  घटना में हुए घायलों से मिलने पहुंचे थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव उज्जैन जिला अस्पताल पहुंचे थे।

बताया गया कि महाकाल मंदिर में आग लगने की दुर्घटना में 14 लोग घायल हुए जिसमें सर्व श्री रमेश /रघुनाथ, चिंतामणि /भागीरथ, शुभम /कांतिलाल, महेश/ सेवाराम, संजय /गणेश लाल , विकास/ घनश्याम, मनोज /घनश्याम, आनंद/ सुनील, राजकुमार/ छतर सिंह, अंश/ नीरज शर्मा, सोनू/ कैलाश राठौड़, कमल/ गायत्री राव और मांगीलाल शिवराम आहत हुए हैं। श्री अंश, सोनू राठौर, कमल और मांगीलाल जिला अस्पताल में उपचारत है। शेष को अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर में इलाज जारी हैं। सभी की स्थिति सामान्य हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert