सीएम मोहन यादव की दिल्ली में बड़ी राजनीतिक बैठकें, नितिन नवीन और धर्मेंद्र प्रधान से की अहम चर्चा

Published : May 08, 2026, 09:02 PM IST
Mohan Yadav Meets BJP Chief Nitin Nabin and Dharmendra Pradhan Says New Era of Development Will Begin in Bengal

सार

Mohan Yadav Delhi Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

नई दिल्ली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान संगठन, सरकार, शिक्षा नीति और पश्चिम बंगाल की राजनीति समेत कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत और सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूरज निकलेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से संगठन और सरकार पर चर्चा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर विस्तार से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं और इन योजनाओं को लेकर पार्टी नेतृत्व ने संतोष जताया है।

सीएम यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य में सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन होने हैं, जिनमें सरकार और संगठन दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें: शपथ से पहले ही शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन प्लान, RG Kar Case पर कर दिया बड़ा ऐलान

शिक्षा नीति और सांदीपनि विद्यालयों पर हुई चर्चा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ हुई बैठक में नई शिक्षा नीति और मध्यप्रदेश के शिक्षा मॉडल पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू किया गया और राज्य के सांदीपनि विद्यालय देश के लिए मॉडल बन सकते हैं।

उन्होंने शिक्षा मंत्री को भोपाल आने का निमंत्रण दिया और कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को लेकर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहती है।

मुख्यमंत्री के अनुसार शिक्षा मंत्री ने जून के पहले या दूसरे सप्ताह में मध्यप्रदेश आने का आश्वासन दिया है। इस दौरे के दौरान शिक्षा व्यवस्था और नए प्रयोगों को लेकर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

“शुभेंदु के नेतृत्व में बंगाल आगे बढ़ेगा”

मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद राज्य में कमल खिला है। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल अब देश के बाकी राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा।

सीएम यादव ने कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने वर्षों तक बंगाल को विकास की दौड़ में पीछे रखा, लेकिन अब राज्य में बदलाव का नया दौर शुरू होगा।

राजनीतिक और संगठनात्मक संदेश भी अहम

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह दिल्ली यात्रा केवल औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की रणनीति के संदर्भ में इन बैठकों को अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Nida Khan Arrested: जिस घर में छिपी थी निदा खान, पड़ोसियों ने बताई अंदर की चौंकाने वाली कहानी

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

IMD Weather: रायपुर से कानपुर तक तपेगा उत्तर भारत, पटना-रांची में आंधी बारिश, जानिए 10 शहरों का मौसम
भोपाल में बना ग्रीन टेक्नोलॉजी से लैस ‘अटल भवन’, अब एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं