CM मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, नया स्कूल, बस सेवा और रोजगार का ऐलान

Published : Oct 11, 2026, 05:13 PM IST
mohan yadav narsinghpur sandipani school pension 213 crore

सार

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने नरसिंहपुर में 95 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण कर पेंशनरों को 213.41 करोड़ रुपये भेजे। साथ ही 1 लाख नई भर्तियों और 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की।

भोपाल/नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 अक्टूबर को नरसिंहपुर जिले को कई बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने 42.52 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 35.56 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के हितग्राहियों को संपत्ति के मालिकाना हक के प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

बच्चों को मिली स्कूल और बस सेवा की सौगात

मुख्यमंत्री ने सांदीपनि विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और स्कूल बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में सांदीपनि विद्यालयों के जरिए बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल रही है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा सुविधाओं की कमी के कारण पढ़ाई न छोड़े।

नरसिंहपुर में होंगे कई विकास कार्य

सीएम डॉ. यादव ने जिले में करीब 95 करोड़ रुपये की लागत के 21 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने बताया कि 23.17 करोड़ रुपये की लागत से 50 गांवों में जल जीवन मिशन के तहत घरों तक नल से पानी पहुंचाया जा रहा है। चार सड़कों और शासकीय हाईस्कूल कल्याणपुर का लोकार्पण भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने गोटेगांव-नरसिंहपुर-पिपरिया मार्ग के 540 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन, नरसिंहपुर में गीता भवन निर्माण और वरमान घाट पर रिवर फ्रंट विकसित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर को जबलपुर मेट्रोपोलिटन एरिया का लाभ मिलेगा।

युवाओं के लिए भर्ती और रोजगार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। साल 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा और उस साल पीएससी की परीक्षाएं दो बार आयोजित होंगी। उन्होंने जल्द ही एक लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती करने और अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की बात भी कही।

दूध उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध उत्पादन को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपावली पर सभी विकासखंडों में पशुपालकों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें पहले स्थान पर आने वाले को एक लाख, दूसरे स्थान पर 50 हजार और तीसरे स्थान पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों की भी सराहना की। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

करवा चौथ के दिन MP से दर्दनाक खबर: 2 शादीशुदा बहनों और 4 बच्चों की मौत, वजह था प्रेम...
MP IPS Transfer: 12 आईपीएस अफसरों के किए तबादले; इन 5 जिलों को SP किए इधर से उधर