सुसाइड करने मुरैना से दिल्ली गया युवक, जंतर-मतंर पर जाकर मारी खुद को गोली

Published : Nov 10, 2025, 06:23 PM IST
World Suicide Prevention Day

सार

Morena News : मध्य प्रदेश के मुरैना एक 35 वर्षीय युवक ने सोमवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपनी बहन के दुख को सहन नहीं कर पा रहा था। अंत में परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।

मध्य प्रदेश के मुरैना से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां के 35 वर्षीय युवक ने सोमवार सुबह दिल्ली के जंतर-मंतर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस ने परिवार को बेटे की सुसाइड की सुचना दी तो कोहराम मच गया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी बहन को अनुकंपा नौकरी नहीं मिलने से परेशान था। इसी कारण उसने दुखी होकर सुसाइड कर लिया।

कल शाम ही मुरैना से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था

पुलिस ने मृतक युवक की पहचान लोकेंद्र सक्सेना के रुप में की है। वह मुरैना जिले के अपने गांव में कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान चलाता था। कल शाम ही वह मुरैना से दिल्ली रवाना हुआ था। बतायया जाता है कि कुछ समय पहले उसके जीजा की अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गया। जीजा शिक्षा विभाग में पदस्थ थे। लोकेंद्र बहन की अनुकंपा नियुक्ति के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था, लेकिन कहीं उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने दुखी होकर सुसाइज करने का फैसला कर लिया।

सुसाइड के लिए दिल्ली का जंतर-मंतर मैदान क्यों चुना?

पुलिस पूछताछ में परिवार ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनके बेटे लोकेंद्र के पास आखिर गन कहां से आ गई, क्योंकि उनके परिवार में किसी के पास बंदूक नहीं है। जिससे उसने खुद को शूट किया है। वहीं यह समझ नहीं आ रहा है कि उसने दिल्ली का जंतर-मंतर मैदान की क्यों सुसाइज के लिए चुना। परिवार ने इतना बताया कि लोकेंद्र अपने चाचा के साथ दिल्ली आया जाया करता था। उसके चाचा अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाते थे।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गर्लफ्रेंड के घरवाले शादी को नहीं माने तो टावर पर चढ़ा आशिक-देखें हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो
कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर