MP Board TimeTable 2026 जारी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 2 मार्च तक और 12वीं की 7 फरवरी से 3 मार्च तक होगी। प्रैक्टिकल 10 फरवरी से शुरू। देर से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिलेगी। यहां देखें पूरी डेटशीट व नियम।
MP Board TimeTable 2026: एमपी बोर्ड टाइमटेबल 2026 आखिरकार जारी हो गया है और इस बार मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल पूरे छह महीने पहले घोषित कर दिया है। इस बार टाइमटेबल के साथ ही बोर्ड ने सख्त नियम भी लागू किए हैं, जिससे छात्रों को समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
क्यों खास है MP Board TimeTable 2026?
बोर्ड ने यह टाइमटेबल पहले ही जारी कर छात्रों को तैयारी के लिए ज्यादा समय देने का संकेत दिया है।
कक्षा 12वीं की परीक्षाएं: 7 फरवरी से 3 मार्च 2026
कक्षा 10वीं की परीक्षाएं: 11 फरवरी से 2 मार्च 2026
परीक्षा का समय: सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक
एंट्री का आखिरी समय: सुबह 8:45 बजे
क्या होगा अगर देर से पहुंचे?
MPBSE ने साफ कर दिया है कि सुबह 8:45 के बाद आने वाले छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी।
8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना जरूरी।
8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में बैठना अनिवार्य।
8:50 पर प्रश्न पत्र और 8:55 पर उत्तर पुस्तिका का वितरण।
Regular Students: अपने ही स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा देंगे
Private Students: 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच निर्धारित केंद्रों पर प्रैक्टिकल
MP Board 10वीं Date Sheet 2026: कौन से दिन कौन सा पेपर?
11 फरवरी-हिंदी
13 फरवरी-उर्दू
14 फरवरी-NSQF व AI
17 फरवरी-अंग्रेजी
19 फरवरी-संस्कृत
20 फरवरी-मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी
24 फरवरी-गणित
27 फरवरी-विज्ञान
2 मार्च-सामाजिक विज्ञान
MP Board 12वीं Date Sheet 2026: सब्जेक्टवाइज शेड्यूल
7 फरवरी-हिंदी
9 फरवरी-उर्दू, मराठी
13 फरवरी-भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र आदि
14 फरवरी-बायोटेक्नोलॉजी, संगीत वादन
16 फरवरी-संस्कृत
17 फरवरी-ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी-रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
19 फरवरी-मनोविज्ञान
20 फरवरी-NSQF, शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी-कृषि, अकाउंटेंसी
23 फरवरी-बायोलॉजी
25 फरवरी-गणित
26 फरवरी-राजनीति शास्त्र
27 फरवरी-इंफॉरमेटिक प्रैक्टिसेस
2 मार्च-समाज शास्त्र
3 मार्च-भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन आदि
क्या परीक्षा तिथि बदल सकती है?
अगर सरकार किसी दिन अवकाश घोषित करती है, तब भी परीक्षा उसी दिन होगी। हालांकि, आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड बदलाव कर सकता है, इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। MP Board TimeTable 2026 न केवल छात्रों के लिए तैयारी का रोडमैप है बल्कि यह समय पालन और अनुशासन की भी सख्त परीक्षा होगी। अगर आप 10वीं या 12वीं के छात्र हैं, तो अभी से रिवीजन प्लान बनाएं क्योंकि इस बार देर करने की कोई गुंजाइश नहीं है।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।