कौन होगा मध्य प्रदेश का CM: इसी बीच सामने आई शिवराज को सुकून देने वाली तस्वीर

Published : Dec 05, 2023, 11:19 AM ISTUpdated : Dec 05, 2023, 11:44 AM IST
Shivraj Singh Chouhan

सार

भोपाल से लेकर दिल्ली तक चर्चा है कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसी बीच चुनाव से फ्री होन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार के साथ एक होटल में डिनर करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तस्वीर शेयर की और शानदार कैप्शन भी लिखा…

भोपल. मध्य प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली है। लेकिन अभी तक आलाकमान तय नहीं कर पाए हैं कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन होगा। चुनाव परिणाम के बाद से आधा दर्जन नेता सीएम की रेस में चल रहे हैं। कई नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान की एक सुकून भरी तस्वीर सामने आई है। जहां वो अपने पत्नी और दोनों बेटों के साथ भोपाल की एक होटल में डिनर करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने खाना खाते वक्त की तस्वीर भी शेयर की है।

सीएम ने लिखी दिल को सुकून करने वाली बात

दरअसल, चुनाव से फ्री होने के बाद शिवराज सिंह चौहन सोमवार रात परिवार के साथ भोपाल के MP नगर स्थित एक होटल पर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे कार्तिकेय और कुणाल के साथ डिनर किया। इस दौरान उन्होंने तस्वीर शेयर करते ही कैप्शन में लिखा-जीवन में भागदौड़ बहुत है...लेकिन जब भी वक्त मिले, तो परिवार के साथ कुछ लम्हों को, यादों को जरूर सहेजें। ये वो अनमोल मोती हैं, जो जीवन को उजाले से भर देते हैं।

आधा दर्जन नेता सीएम के रेस में शामिल

बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की रेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के करीब आधा दर्जन से ज्यादा नेता दावेदार हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय, विधानसभा का चुनाव जीते नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गोपाल भार्गव का नाम भी शामिल है। वहीं कैलाश विजयवर्गीय चुनाव जीतते ही दूसरे दिन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!
IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल