
Ladli Behna Yojana updates: मध्य प्रदेश की महिलाओं को अब एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ऐलान किया कि लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली मासिक राशि को दिवाली के बाद बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया जाएगा, जो वर्तमान में 1250 रुपये है। इस योजना से प्रदेश की 1.27 करोड़ से ज्यादा महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त में रक्षाबंधन के मौके पर लाड़ली बहनों को मासिक 1250 रुपये के साथ-साथ 250 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा। यानी इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 1500 रुपये मिलेंगे। वहीं दिवाली के बाद से यह राशि हर महीने मिलेगी।
महिला सशक्तिकरण को और मजबूत करते हुए सरकार ने 27,147 करोड़ रुपये का विशेष बजट महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। इसमें से 18,699 करोड़ रुपये केवल लाड़ली बहना योजना के लिए तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
यह भी पढ़ें: UP Expressway: इस नए एक्सप्रेसवे से गांव बनेंगे मेट्रो सिटी! देखिए पूरा प्लान
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह भी जानकारी दी कि लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत अब तक 51 लाख बेटियों को 672 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। इस योजना ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
लाड़ली बहना योजना को मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की 2023 की विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत का बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के समर्थन ने पार्टी को मजबूती दी और प्रदेश में स्थिर नेतृत्व कायम किया।
महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने 9,000 से अधिक आदिवासी परिवारों को वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि का अधिकार दिया है। इससे आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया – आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि "अब महिलाओं को सिर्फ वोटर नहीं, लीडर बनना है।"
सरकार की इन योजनाओं से यह साफ है कि मध्य प्रदेश में महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तिकरण अब प्राथमिकता में है।
यह भी पढ़ें: Lucknow: गोमतीनगर में बन रहा ऐसा बस अड्डा जो एयरपोर्ट को भी देगा टक्कर!
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।