MP में अब पढ़ाई करते-करते मिलेगी नौकरी, CM मोहन यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान

Published : Sep 20, 2026, 06:52 PM IST
mp news cm mohan yadav

सार

मप्र सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर दे रही है। इंदौर-भोपाल मेट्रो एरिया से नए रोजगार बढ़ेंगे। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज हैं। इसके तहत महाकाल मार्ग का चौड़ीकरण जारी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को पढ़ाई के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को सुलभता से रोजगार दिलाने के लिए सरकार कई नवाचारी कदम उठा रही है। आने वाले समय में इंदौर-उज्जैन समेत प्रदेश के सभी आईटी पार्क और इंजीनियरिंग कैंपस में युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल डिग्री तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार और नए अवसरों से जोड़ना है। आईटी और इंजीनियरिंग से जुड़े संस्थानों में पढ़ाई के दौरान ही रोजगार के अवसर मिलने से युवाओं को अपने कौशल के अनुरूप काम तलाशने में मदद मिलेगी।

इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी एरिया विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ नई तकनीक, नवाचार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार रोजगार पैदा करने वाली औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के साथ उत्पादन और सेवा क्षेत्र को भी गति दे रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में निवेश और उद्योगों के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध हों।

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सिंहस्थ के लिए जरूरी सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जा रहा है। शहर में सड़क, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में शहर में सुविधाओं का विस्तार समय पर पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

बाबा महाकाल मुख्य मार्ग का हो रहा चौड़ीकरण

मुख्यमंत्री ने उज्जैन शहर के मध्य बाबा महाकाल के मुख्य मार्ग के व्यापक चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य उज्जैन के विकास, विस्तार और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण में स्थानीय लोग स्वेच्छा से जिला प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए स्थानीय नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सभी स्वैच्छिक सहयोगी प्रशंसा और हार्दिक अभिनंदन के पात्र हैं।

विकास कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन में आईटी पार्क और शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन करने पहुंचे थे। विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद उन्होंने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की और सरकार की योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों की जानकारी दी।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ujjain: सिंहस्थ से पहले बदल रही महाकाल की नगरी, CM मोहन यादव ने पैदल चलकर लिया जायजा
Ujjain News: श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर में नवीन उपाश्रय भवन के भूमि-पूजन में बोले CM मोहन यादव- 'जीवन मिला है तो सत्कर्म में लगाएं'