MP के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी! पुलिस विभाग में 9,662 नई भर्तियों को हरी झंडी

Published : Jul 23, 2026, 09:21 PM IST
mp police recruitment 2026 9662 posts approved mohan yadav 18000 vacancies

सार

मध्यप्रदेश सरकार ने एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद आरक्षक, चालक, एसआई और एएसआई समेत कई पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ।

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद गृह विभाग ने एक ही दिन में मध्यप्रदेश पुलिस के 9,662 पदों पर भर्ती की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। यह फैसला हाल ही में पुलिस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के कुछ ही दिनों बाद लिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को जल्द भरने और पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

एक ही दिन में 9,662 पदों को मिली मंजूरी

गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में सीधी भर्ती के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इनमें सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), उपनिरीक्षक (एसआई), सूबेदार, आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (चालक) के पद शामिल हैं।

सबसे अधिक 7,500 पद आरक्षक (जीडी) के स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 1,000 आरक्षक चालक, 655 एएसआई और अन्य तृतीय श्रेणी पद, तथा 507 उपनिरीक्षक और सूबेदार वर्ग के पदों पर भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस हटाइए... पहले इन्हें भेजिए! NEET प्रोटेस्ट पर किरण बेदी के सुझाव ने छेड़ दी नई बहस

18 हजार पद भरने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पुलिस विभाग के कुल 18 हजार रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। वर्तमान में 9,662 पदों की स्वीकृति जारी हो चुकी है, जबकि शेष पदों के आदेश भी जल्द जारी किए जाएंगे।

हाल ही में राज्य सरकार ने लगभग 25 हजार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी पूरी की थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों की पदोन्नति अभी बाकी है, उनके लिए सितंबर में अगला चरण भी शुरू किया जाए।

'देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस' बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल भर्ती करना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश पुलिस को देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होने के बाद पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था के साथ-साथ विकास कार्यों में भी और मजबूत होगी।

सरकार का मानना है कि नई भर्तियों से पुलिस बल की क्षमता बढ़ेगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद हजारों अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: गांधी स्मृति पहुंचे राहुल गांधी... विपक्ष का प्रदर्शन तेज; जंतर-मंतर के पास इंटरनेट भी बंद

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mohan Yadav in Alirajpur: खराब मौसम भी नहीं रोक सका CM मोहन यादव को, आजाद जयंती पर निभाया संकल्प
MP News: चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर अलीराजपुर में भव्य मशाल यात्रा, CM मोहन यादव ने किया आह्वान