MP Weather Alert: अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? किन जिलों में होगी मूसलधार बारिश– जानिए पूरा अलर्ट!

Published : Jun 16, 2025, 08:27 AM IST

MP Weather Alert Today: मध्यप्रदेश में मानसून से पहले तबाही की दस्तक! 60+ जिलों में तेज आंधी, बिजली और बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर तापमान में 11 डिग्री तक गिरावट… क्या 2025 का मानसून असामान्य है? जानिए अगले 4 दिन का पूरा हाल।

PREV
17
MP Weather Alert: पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान का दौर

मध्यप्रदेश में मानसून एंट्री से पहले ही मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नरसिंहपुर और डिंडौरी जैसे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। जानिए अगले 4 दिन कैसे रहेंगे खतरनाक।

27
कौन-कौन से जिले रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित?

60+ जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर से लेकर सिंगरौली, रीवा, शहडोल जैसे जिलों में तेज हवाएं (40–60 km/h) चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। नरसिंहपुर, सिवनी और डिंडौरी में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

37
बिजली गिरने से बच्चा मौत का शिकार

MP में बारिश के साथ बिजली का आतंक: भोपाल के केकड़िया गांव में बारिश के दौरान खेत से लौट रहे 12 साल के बच्चे पर बिजली गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना पूरे प्रदेश में चिंता का विषय बन गई है। आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

47
MP का तापमान अचानक नीचे गिरा, जानिए क्यों

नरसिंहपुर में तापमान 11.4 डिग्री तक गिरा। खजुराहो, नौगांव, दमोह, सीधी, टीकमगढ़ में भी 5-6 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। यह मौसम में अचानक बदलाव मानसून की नजदीकी एंट्री का संकेत है।

57
मानसून कब करेगा मध्यप्रदेश में एंट्री?

IMD ने की घोषणा –अगले 1-2 दिन में एंट्री पक्की है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक ट्रफ लाइन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसी वजह से आंधी-बारिश का दौर है। अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून एमपी में प्रवेश कर सकता है।

67
अगले 4 दिन का जिला-वार अलर्ट टाइमटेबल

16 से 19 जून तक की फुल लिस्ट: कहां कितना खतरा?

  • 16 जून: नरसिंहपुर, डिंडौरी - भारी बारिश
  • 17 जून: बालाघाट, सागर - भारी बारिश
  • 18 जून: सिवनी, मंडला - अलर्ट
  • 19 जून: रीवा, सीधी - Orange Alert हर दिन 50+ जिले अलर्ट पर हैं।
77
तूफानी मौसम में कैसे रखें खुद को सेफ?

बिजली चमकते वक्त घर से न निकलें, मोबाइल फोन से दूरी रखें। खेत, पेड़ या खुले में खड़े ना हों। मौसम विभाग की हर अपडेट पर नजर रखें और अलर्ट का पालन करें। समय पर सावधानी ही जान बचा सकती है।

Read more Photos on

Recommended Stories