
Cheetah in MP: मध्यप्रदेश की वाइल्डलाइफ के लिए 7 अक्टूबर का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर स्थित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) में दो चीतों को छोड़ा। इनका नाम वियोम और नीरा रखा गया है। इसके साथ ही नौरादेही प्रदेश का चीतों का तीसरा घर बन गया है। मुख्यमंत्री ने वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में गिद्ध संख्या आंकलन-2026 रिपोर्ट जारी की। उन्होंने बुंदेलखंडी भाषा में लिखी ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ किताब का विमोचन भी किया।
सीएम ने कहा कि वन्यजीवों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की चिंता करना भी सरकार की जिम्मेदारी है। अभयारण्यों से इस वर्ष करीब 80 करोड़ रुपये की आय हुई है, जिसमें से 20 करोड़ रुपये आसपास के ग्रामीणों को दिए गए हैं। सरकार ने तय किया है कि जिन ग्रामीणों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला, उन्हें भी लाभ दिया जाएगा। बफर जोन में रहने वाले लोग अपने मकानों को होम स्टे में बदल सकते हैं। सरकार इसके लिए 2 से 3 लाख रुपये तक का अनुदान भी दे रही है। मुख्यमंत्री ने पशुपालन और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की बात कही।
ये भी पढ़ें- मोदी के 25 साल पर उज्जैन में भव्य कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने मशाल लेकर लिया अनूठा संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में 2022 में मध्यप्रदेश से चीता प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। प्रदेश में अब चीतों की संख्या 60 हो गई है। नौरादेही में टाइगर के साथ चीते भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि करीब 170 साल बाद इस क्षेत्र में चीते फिर दिखाई दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश वन्यजीवों के लिए अनुकूल है। प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा टाइगर और गिद्ध हैं। चंबल में घड़ियाल, नर्मदा में मगरमच्छ और नदी में कछुओं की प्रजातियों को भी संरक्षित किया जा रहा है। अगले महीने दो और चीते लाने की बात भी उन्होंने कही।
ये भी पढ़ें- MP News: Kuno से बाहर निकलेगा Project Cheetah, नौरादेही बनेगा तीसरा ठिकाना
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहते हुए कहा कि दुनिया भारत की ओर उम्मीद से देख रही है, जबकि सत्ता से बाहर लोग अपनी नाराजगी में कुछ भी कह रहे हैं। उन्होंने सभी को सद्बुद्धि मिलने की बात कही।
सीएम ने कहा कि नौरादेही में चीतों की बसाहट से ईको-सिस्टम मजबूत होगा और टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एशिया से लुप्त हो चुकी चीता प्रजाति की वापसी में मध्यप्रदेश उदाहरण बन रहा है। बाहर से आए चीतों की संख्या 8 से बढ़कर 60 हो गई है। नौरादेही में टाइगर पहले से मौजूद हैं, अब चीते भी इसका हिस्सा बनेंगे।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।