MP की 4 हस्तियों को मिलगा पद्मश्री: सीएम मोहन यादव ने चारों को दी बधाई

Published : Jan 26, 2024, 10:28 AM ISTUpdated : Jan 26, 2024, 10:35 AM IST
padma award announced

सार

मध्य प्रदेश में भी 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश की चार हस्तियों को साल 2024 का पद्मश्री सम्मान से दिया जाएगा।

उज्जैन. मध्य प्रदेश में भी 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सम्मान पाने वाले सभी हस्तियों को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि मध्यप्रदेश की चार हस्तियों को साल 2024 का पद्मश्री सम्मान से दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने सभी को दी बधाई

सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा- भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। सभी विभूतियों को मंगल शुभकामनाएं। अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि पद्म पुरस्कारों में मध्यप्रदेश से कला के क्षेत्र में श्री ओमप्रकाश शर्मा एवं श्री कालूराम बामनिया, खेल के क्षेत्र में श्री सतेंद्र सिंह लोहिया तथा साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में श्री भगवतीलाल राजपुरोहित को पद्मश्री से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

 

 

सीएम ने उज्जैन में फहराया झंडा

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव 75वां गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने गृहक्षेत्र यानि उज्जैन में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने उज्जैन यानि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में झंडावंदन किया। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री ने उज्जैन में झंडावंदन किया।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ujjain Development News: उज्जैन में 664 करोड़ के विकास कार्य, सिंहस्थ 2028 से पहले हाईवे और गीता भवन की बड़ी सौगात
“प्लास्टिक के सरिये” से बन रही सड़क? इंदौर-उज्जैन प्रोजेक्ट का असली सच आया सामने