प्रियंका गांधी के एक ट्वीट पर मध्य प्रदेश में घमासान: बीजेपी नेता FIR कराने पहुंचे क्राइम ब्रांच...

Published : Aug 12, 2023, 06:17 PM ISTUpdated : Aug 12, 2023, 06:21 PM IST
priyanka gandhi

सार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट सियासत गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी नेताओं ने प्रियंका के खिलाफ भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच में आवेदन देकर FIR की मांग की है।

भोपाल. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैस-वैसे राज्य की सियासत और गरमाते जा रही है। दिल्ली में बैठे नेता मध्य प्रदेश के दौरा कर रहे हैं। जहां बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट से राज्य की सियासत गरमा गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही ठेकेदारों को भुगतान मिलता है। जैसे कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार भी जनता से 40% कमीशन की वसूली करती थी। लेकिन उसी जनता ने बीजेपी को अपना असली चेहरा दिखा दिया। वहीं प्रियंका के इस हमले पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया है। 

ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा-मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को बाहर किया, अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी।

प्रियंका गांधी पर FIR कराने पहुंची बीजेपी

क्रांग्रेस के इस मामले के बाद मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच में आवेदन देकर FIR की मांग की है। क्राइम ब्रांच में आवेदन देने पहुंचे प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी और BJP प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी भी मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा-, 'मप्र में चुनाव आते ही कांग्रेस रोज झूठ का सहारा ले रही है। वहीं इस पूरे मामले पर मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लीगल एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा 'दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने अपने केंद्रीय नेतृत्व से भी झूठ बुलवाते रहते हैं।

सीएम शिवराज ने कहा-"सूत न कपास, कांग्रेसियों में लट्ठम लट्ठ

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी को जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को झूठा प्रचार करने के अलावा कुछ काम नहीं होता है। हाल में एक वायरल कागज को उन्होंने सही मानकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वो सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं। सीएम ने कहा जब मुझे यह फर्जी लेटर मिला तो मैंने अफसरों को कहा कि पता लगाओ ऐसा कहां हो रहा है। कांग्रेस के इस लेटर में जो एड्रेस लिखा है, वो कहीं नहीं मिल रहा है, आदमी है नहीं, संस्था का पता, लापता! संस्था फर्जी, चिट्ठी फर्जी..."सूत न कपास, कांग्रेसियों में लट्ठम लट्ठ।"

 

यह भी पढ़ें-अपने नेताओं पर क्यों भड़के CM गहलोत, बोले-तुम्हारी औकात ही क्या...मेरी चलती तो कब का बाहर कर देता

 

 

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल
Ratlam Rajdhani Express Fire: 'अगर 5 मिनट की भी देरी होती...' चश्मदीदों ने बताया B-1 कोच के अंदर का खौफनाक सच!