धोती कुर्ते में क्रिकेट, संस्कृत में कमेंट्री, जीतने वाली टीम जाएगी अयोध्या

Published : Jan 06, 2024, 12:11 PM ISTUpdated : Jan 06, 2024, 01:23 PM IST
Cricket match

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा क्रिकेट मैच चल रहा है। जिसमें खिलाड़ी धोती कुर्ते में खेल रहे हैं। इस मैच की कमेंट्री संस्कृत भाषा में हो रही है। अच्छी बात यह है कि इस मैच में जो टीम जीतेगी। वो अयोध्या जाएगी।

भोपाल. संस्कृति बचाओ मंच द्वारा महर्षि मैत्री कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कई टीमों ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ी धोती कुर्ते में हैं। इस मैच की कमेंट्री भी संस्कृत भाषा में बोली जा रही है। आयोजकोंं द्वारा विजेता टीम को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

चार दिन चलेगा मैच

दरअसल संस्कृति बचाओ मंच द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य संस्कृति बचाना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को भी अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 5 जनवरी से प्रारंभ ये मैच 8 जनवरी तक चलेगा। जिसमें जीतने वाली टीम को अयोध्या ले जाकर राम मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। इसी के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आनेवाली टीम को पुरस्कार भी दिया जाएगा।

अयोध्या जाने का उत्साह

इस मैच में शामिल खिलाड़ियों में जमकर उत्साह देखा जा रहा है। क्योंकि इस समय हर किसी को अयोध्या जाने की ललक है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को अयोध्या ले जाकर उन्हें श्री राम लला के दर्शन कराए जाएंगे। ऐसा मैच शायद पहली बार हो रहा है। जब पूरी टीम धोती कुर्ते में खेल रही है। इस कारण इस मैच को देखने के लिए दर्शक भी काफी संख्या में उमड़ रहे हैं। वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये बहुत ही अनोखा मैच है। जिसे वे उत्साह के साथ देख रहे हैं।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bittu Tabahi: ‘बिट्टू तबाही से बहुत प्रेरित हूं’, Bengaluru CEO ने सफाई अभियानों के लिए फंड जुटाने की जताई इच्छा
MP Bus Service: 25 सितंबर से बदल जाएगी MP की परिवहन व्यवस्था, जानिए पूरा प्लान