MP पुलिस का ये अफसर हो रहा वायरल, पिता का दर्द देख बिगड़े बेटे को लाए रास्ते पर, कभी मैसेज देने खुद भी मुर्गा बने PHOTOS

Published : Apr 12, 2023, 08:19 AM ISTUpdated : Apr 12, 2023, 12:34 PM IST

घाटीगांव के SDOP संतोष पटेल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। नया मामला एक शराबी बेटे से जुड़ा है। एक बेबस पिता अपनी फरियाद लेकर SDOP के पास पहुंचा था। SDOP ने बेटे को बुलाकर सख्त और प्यार दोनों तरीके से उसे समझाया

PREV
110

ग्वालियर. घाटीगांव के SDOP संतोष पटेल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। नया मामला एक शराबी बेटे से जुड़ा है। एक बेबस पिता अपनी फरियाद लेकर SDOP के पास पहुंचा था। SDOP ने बेटे को बुलाकर सख्त और प्यार दोनों तरीके से उसे समझाया। पिता के पैर छूने का कहा। दूसरी तस्वीर टीचर्स डे-2022 में फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा था-मुर्गा_योगासन। उंगली पकड़कर लिखना सिखाने वाले गुरु जी को चरण स्पर्श।

210

ग्वालियर जिले के आरोन गांव के रहने वाले 75 साल के मिश्रीलाल जाटव अपने शराबी बेटे सोनू से परेशान थे। वे SDOP संतोष पटेल के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

310

SDOP संतोष पटेल ने बेटे को बुलवाया। फिर समझाइश दी। बेटे ने अपनी मां के हाथ तक तोड़ दिए थे। वो 10 दिन जेल में रहकर आया था। SDOP की समझाइश का यह असर हुआ कि अभी वो शांत है।

410

यह तस्वीर facebook पर शेयर करते हुए लिखा था-जनता अपने अंदर राम की झलक दिखाएगी, तो पुलिस भी हनुमान जैसा फर्ज निभाएगी। हनुमान जयंती पर महिलाओं के सम्मान व चोरी लूटपाट न करने व न करने देने की कसम लेनी चाहिए।

510

यह तस्वीर 2022 में शेयर करते हुए संतोष पटेल ने लिखा था-मन कर रहा था डुबकी लगा लो इस कुएं में, सोच विचार किया तो पता चला अभी मंजिल तक नही पहुंचे।

610

यह तस्वीर facebook पर शेयर करते हुए लिखा-मैंने थाने में कहा किसी को कोई समस्या हो तो मुझे बताया करिये। सब कुछ पृथ्वीपुर जैसा बना रहा हूं। पहले वो पृथ्वीपुर में पोस्टेड थे।

710
910

यह तस्वीर 2021 में फेसबुक पर शेयर की गई थी। इसमें लिखा था-अंधे कत्ल, नकब्जनी, लूट, डकैती एवं साइबर अपराध की जांच के लिए तेज दिमाग अनिवार्य है और संतुलित शरीर जरूरी है।

1010

यह तस्वीर टीचर्स डे-2022 में फेसबुक पर शेयर करते हुए  SDOP संतोष पटेल ने लिखा था-मुर्गा_योगासन। उंगली पकड़कर लिखना सिखाने वाले गुरु जी को चरण स्पर्श करते हुए...आपके द्वारा एक कच्ची कोठरी में सिखलाये गए सबक मेरे जीवन को सुखमय बना रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories