MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Chhattisgarh
  • रैली निकालकर विदाई कराने वाले 'स्वयंभू सिंघम' TI साब ने जैसे ही नए थाने में आमद दी, पता चला वे सस्पेंड हैं, देखें PHOTOS

रैली निकालकर विदाई कराने वाले 'स्वयंभू सिंघम' TI साब ने जैसे ही नए थाने में आमद दी, पता चला वे सस्पेंड हैं, देखें PHOTOS

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाने से बिलासपुर ट्रांसफर होकर पहुंचे TI साब यानी सुरेंद्र स्वर्णकार को अनुशासनहीनता के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी रैली निकालकर विदाई हुई थी। वे पहले भी सस्पेंड होते रहे हैं।

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Apr 11 2023, 02:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Asianet News

राजनांदगांव. अपनी विदाई बड़ी धूमधाम से कराने के बाद नई जगह ज्वाइनिंग देने पहुंचे टीआई साब को पता चला कि उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है। ऐसा हुआ डोंगरगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर होकर पहुंचे TI साब यानी सुरेंद्र स्वर्णकार के साथ।

28
Image Credit : Asianet News

पिछले दिनों राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाने के प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार का सिंगल आदेश पर बिलासपुर ट्रांसफर किया गया था।

38
Image Credit : Asianet News

स्टाफ ने उनकी विदाई के लिए जबर्दस्त इंतजाम किया। बारात की तरह कारें सजाकर गाजे-बाजे के साथ रैली निकाली गई।

48
Image Credit : Asianet News

टीआई साब कार का सनरूफ खोल गॉगल्स लाकर उसमें से यूं खड़े हुए मानों किसी नेता का विजयी जुलूस निकल रहा हो। इस दौरान ट्रैफिक जाम होता रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

58
Image Credit : Asianet News

टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार का विवादों से गहरा रिश्ता रहा है। बिलासपुर के तारबाहर थाने में पदस्थ रहने के दौरान लॉकडाउन में उन्होंने एक पेट्रोल पंप कर्मी को बेरहमी से पीट दिया था। जांच के बाद उन्हें लाइन अटैच किया गया था।

68
Image Credit : Asianet News

स्वंयभू सिंघम का यह मामला अखबारों की सुर्खियां बना। बात आईजी बद्री नारायण मीणा के कानों तक पहुंची। स्वर्णकार को बिलासपुर ज्वाइन करते ही सस्पेंशन लेटर थमा दिया गया।

78
Image Credit : Asianet News

कुछ लोगों के साथ अभद्रता करने पर उनका ट्रांसफर बीजापुर कर दिया गया था। हालांकि तब वे ट्रांसफर रुकवाने में सफल रहे थे। अप्रैल, 2022 में उनका ट्रांसफर राजनांदगांव किया गया था।

यह भी पढ़ें-सड़क किनारे जख्मी हालत में पड़ी बुजुर्ग कराह रही थी , लेडी SI ने देखा, तो सारे काम छोड़कर उसकी सेवा में जुट गई, देखें PHOTOS

88
Image Credit : Asianet News

बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में पोस्टिंग के दौरान तत्कालीन आईजी रतनलाल डांगी के औचक निरीक्षण के दौरान भी उन्हें गंभीर लापरवाही पर लाइन अटैच किया गया था।

यह भी पढ़ें-अपनी ही 'जेल' में जाने से डर गई जेलर, जज से बोली-प्लीज मुझे वहां मत भेजो, मां की 'चालाक' बेटी भी मुंह छुपाए रोती रही

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में फिर नजर आया पेरेग्रीन फाल्कन, वन्यजीव संरक्षण की बड़ी सफलता
Recommended image2
Chhattisgarh News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 17वीं बैठक, चार राज्यों के विकास पर 50 बिंदुओं पर मंथन
Recommended image3
अबुझमाड़ दौरा: सीएम विष्णु देव साय ने किया कुरुषनार बालक आश्रम का निरीक्षण, अतिरिक्त कक्ष को मंजूरी
Recommended image4
महतारी वंदन योजना: सीएम विष्णु देव साय ने जारी की 24वीं किस्त, 68 लाख से ज्यादा महिलाओं को सीधा फायदा
Recommended image5
बस्तर की परंपरा के बीच CM विष्णुदेव साय का सांस्कृतिक प्रवास, गढ़बेंगाल घोटुल बना आकर्षण
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved