शिवपुरी में अस्पताल के अंदर डॉक्टर ने किया कांड, वायरल हो गया वीडियो

Published : Aug 05, 2024, 02:21 PM ISTUpdated : Aug 05, 2024, 02:35 PM IST
shivpuri doctor

सार

एमपी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर चप्पल से मरीज की पिटाई करता नजर आ रहा है। मरीज का सिर्फ इतना कसूर था, कि उसने समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी थी।

शिवपुरी. मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक डॉक्टर का मरीज की चप्पलों से पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे ये घटना 31 जुलाई कि है। लेकिन इसका वीडियो 4 अगस्त को तब सामने आया, जब इस घटना के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के गुईया देवरी गांव में एक दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए थे। जिनके नाम चंदन जाटव, गौरव जाटव और भानु जाटव है। ये सभी इलाज के लिए खोड़ गांव के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे थे। लेकिन वहां इलाज नहीं मिलने के कारण घायलों ने सीएम हेल्पलाइन पर प्रभारी डॉक्टर की शिकायत कर दी।

शिकायत से आक्रोशित डॉक्टर ने की पिटाई

सीएम हेल्पलाइन पर हुई शिकायत से आक्रोशित डॉक्टर अनुराग तिवारी ने अस्पताल पहुंचकर मरीज की जूते चप्पल से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद ये मामला पुलिस तक पहुंचा और अफसरों के निर्देश पर डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

इलाज के लिए बुलाया फिर भी नहीं पहुंचे डॉक्टर

इस मामले में पीड़ित मरीजों ने बताया कि जब हम इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे, तो वहां पर डॉक्टर नहीं थे। इस कारण उन्हें कई बार फोन लगाकर बुलाया, लेकिन वे नहीं आए। तब जाकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की थी। लेकिन डॉक्टर ने आते ही इलाज करने की जगह चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें :  मौत के मुंह​ से चिखती-चिल्लाती बाहर निकली महिला, पहाड़ पर ले रही थी सेल्फी

भीम आर्मी ने किया थाने का घेराव

जाटव समाज के मरीजों के साथ हुई इस अमानवीय घटना की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी द्वारा खोड़ चौकी का घेराव किया गया। नारेबाजी कर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई। डॉक्टर ने सफाई पेश करते हुए कहा कि तीनों युवक शराब के नशे में थे और उन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की थी। इस कारण उन्हें कंट्रोल किया था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : अहमदनगर महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मेनहोल में गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP News: विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, पुलिस भर्ती से लेकर 750 पदों तक CM मोहन यादव ने दिया बड़ा अपडेट
Vijayadashami 2026: CM हाउस में कन्या पूजन, शस्त्र पूजन के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया खास संदेश