महाराष्ट्र में रविवार शाम को बड़ा हादसा हो गया है। यहां शाम के समय खेलते खेलते एक बच्चा मेनहोल में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई है।

अहमदनगर. महाराष्ट्र के अहमदनगर के मुकुंद नगर क्षेत्र में रविवार शाम को मेनहोल में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी सड़क पर लगा मेनहोल का ढक्कर ठीक से बंद नहीं होने के कारण बच्चे का पैर रखाते ही वह मेनहोल के अंदर गिर जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

ये पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ नजर आ रहा है कि बच्चा खेलते खेलते मेनहोल के पास पहुंचता है। उसका पैर जैसे ही मेनहोल के ढक्कन पर रखाता है। बच्चा सीधे मेनहोल में गिर जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो जाते हैं। जिनके द्वारा बड़ी मुश्किल से बच्चे को बाहर निकाला जाता है। लेकिन इसके बावजूद बच्चे की मौत हो जाती है। इस तरह बच्चे की खेलते खेलते मौत हो जाने की वजह से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। अगर किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to load tweet…

हालही एक बच्ची की मौत

आपको बतादें कि ऐसा ही एक हादसा हालही पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में भी हुआ था। जहां कुछ बच्चे खेल रहे थे, तभी एक बिल्डिंग का भारी भरकम गेट एक साढ़े तीन साल की बच्ची पर गिर गया था। इस कारण गेट के नीचे दबने से बच्ची की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें : पत्नियों के साथ पार्टी मनाने गए दोस्त, संदिग्ध परिस्थति में डॉक्टर की मौत

लापरवाही के कारण बच्चों की मौत

दरअसल ये घटनाएं किसी न किसी की लापरवाही के कारण हो रही है। पुणे में हुई घटना में बिल्डिंग मालिक की लापरवाही का खामियाजा बच्ची को भुगतना पड़ा, उसे गेट खराब होने की जानकारी थी। फिर उसे उसने ठीक नहीं करवाया था। ऐसा ही मामला अब अहमदनगर में हुआ है। यहां भी मेनहोल पर रहा ढक्कर अगर ठीक से लगाया होता तो ये हादसा नहीं होता।

यह भी पढ़ें : मौत के मुंह​ से चिखती-चिल्लाती बाहर निकली महिला, पहाड़ पर ले रही थी सेल्फी