महाराष्ट्र में एक महिला सेल्फी लेते समय अचानक गहरी खाई ​में गिर गई थी। उसे बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। इस दौरान वह काफी चीखती-चिल्लाती नजर आई। हालांकि जरा सी लापरवाही में महिला की जान जा सकती थी।

सतारा. महाराष्ट्र के सतारा में एक महिला अपने दोस्तों के साथ सेल्फी ले रही थी, तभी पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गई। तुरंत शिवेंद्र राजे रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान वो जोर-जोर से चिल्ला रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 लड़के और 3 लड़कियों के साथ गई थी घूमने

जानकारी के अनुसार, रविवार को सतारा के बोरने घाट पर एक महिला 5 लड़के और 3 लड़कियों के साथ घूमने गई थी। वह पहाड़ पर खड़ी होकर सभी के साथ सेल्फी ले रही थी। तभी अचानक पैर फिसलने से वह करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। शिवेंद्र राजे रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुश्किल से उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल, शिवेंद राजे रेस्क्यू टीम देहरादून में पर्वतारोहण की ट्रेनिंग ले चुकी है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला टॉयलेट करने गई थी, तभी पैर फिसल गया।

Scroll to load tweet…

महिला का कुछ इस तरह से हुआ रेस्क्यू

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टीम का एक सदस्य खाईं में रस्सी के सहारे नीचे उतरा, फिर महिला को रस्सी के सहारे धीरे-धीरे बाहर लेकर आया। बारिश के दौरान खाईं में फिसलन अधिक बढ़ गई थी। मिट्टी भी गीली हो गई थी। इस कारण कहीं कुछ पकड़ने का सहारा नहीं मिल पा रहा था। बड़ी मुश्किल से महिला को बाहर निकाला जा सका।

यह भी पढ़ें : पत्नियों के साथ पार्टी मनाने गए दोस्त, संदिग्ध परिस्थति में डॉक्टर की मौत

आप भी रहें सावधान

आपको बता दें कि बारिश के मौसम में लोग घूमने-फिरने और सैर-सपाटा करने नदी, तालाब और डेम के किनारे या पहाड़ों पर पहुंचते हैं। चूंकि चारों तरफ फैली हरियाली लोगों का मन मोह लेती है, इस कारण हर कोई यहां फोटो सेल्फी लेता नजर आता है। अगर आप भी किसी ऐसे स्थान पर जा रहे हैं तो सावधानी बरतें, क्योंकि बारिश के मौसम में ये स्पॉट खतरनाक हो जाते हैं। इसलिए सुरक्षित स्थानों पर ही फोटो और सेल्फी लें।

यह भी पढ़ें : MP : सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत, CM ने कलेक्टर एसपी को हटाया