जमुना बाई के दो रुपये 33 साल बाद भी नहीं भूले सीएम शिवराज सिंह चौहान, जानिए पूरी कहानी

Published : Oct 08, 2023, 11:38 PM IST
CM Shivraj Singh Chauhan in Sehore

सार

मुख्यमंत्री चौहान ने जमुना बाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जमुना बाई ने मुख्यमंत्री को भरपूर आशीर्वाद दिया।

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: आज जहाजपुर में एक अलग ही नजारा दिखाई दिया। मुख्यमंत्री से मिलने एक बुजुर्ग महिला आई जिसका नाम जमुना बाई था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जमुना बाई को देखा और उनके चरण स्पर्श कर उन्हें गले से लगा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वे पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे थे तो जमुना भाई ने उन्हें आशीर्वाद दिया था और चुनाव लड़ने के लिए दो रुपए भी दिए थे। आज मुख्यमंत्री चौहान ने जमुना बाई के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। जमुना बाई ने मुख्यमंत्री को भरपूर आशीर्वाद दिया।

1990 में बुधनी से पहली बार विधानसभा का लड़ रहे थे चुनाव

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी यादों को ताजा करते हुए बताया कि जब वह 1990 में बुधनी से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे तब जमुना बाई ने उन्हें खूब आशीर्वाद दिया था। इसके साथ ही उन्हें 2 रुपये की राशि देकर कहा था कि तुम चुनाव लड़ो और खूब आगे बढ़ो। मुख्यमंत्री के इस तरह जमुना बाई को गले लगा कर उनसे आशीर्वाद लेने को लेकर वहां मौजूद लोगों की आंखे भी नम हो गईं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों से कहा कि वे बुधनी वालों के लिए मुख्यमंत्री नहीं, भैया और मामा हैं। जहाजपुर वालों के आग्रह पर वे आज उनके बीच पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज में एयरफोर्स डे पर फ्लाइपास्ट में आईकॉनिक Dakota ने दिखाए करतब, पाकिस्तान और बांग्लादेश युद्ध में मनवा चुका है लोहा

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अजब-गजब! 5 घंटे पानी में छिपा रहा चोर, कमल की डंडी से लेता रहा सांस, जानें फिर कैसे पकड़ा गया?
Simhastha 2028: दीपावली 2027 तक पूरे होंगे सभी काम, उज्जैन में 2923 करोड़ के प्रोजेक्ट मंजूर, CM मोहन यादव के सख्त निर्देश