शिवराज सिंह चौहान जैसा कोई नहीं, मामा का यह वीडियो देख आप भी यही कहेंगे

Published : Dec 18, 2025, 02:17 PM IST
Shivraj Singh Chouhan

सार

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख आप भी यहीं कहेंगे की मामा जैसा दूसरा कोई नहीं. इस वीडियो में उन्होंने मानवता की नई मिसाल पेश की है। 

शिवराज सिंह चौहान भले ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास मंत्री बन गए हैं। लेकिन आज भी वह जमीन से जुड़े हुए एक आम आदमी की तरह हैं। वह चलते काफिला को रोककर लोगों की मदद करने पहुंच जाते हैं। शिवराज सिंह का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मानवता की मिशाल पेश की है।

शिवराज ने काफिला रोककर की घायल की मदद

दरअसल, मामा शिवराज सिंह चौहान किसी जरूरी काम से जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने सड़क पर घायल व्यक्ति को देखा। इसके बाद उन्होंने अपना काफिला रोका और घायल की मदद करने के लिए पहुंच गए। शिवराज सिंह ने सड़क किनारे पड़े घायल को अपने हाथ से उठाया और गाड़ी में बैठाया। वीडियो में घायल के लिए मामा को परेशान होता हुए देखा जा सकता है। उन्होंने डॉक्टरों को फोन लगाकर कहा कि वह एक घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल भेज रहे हैं, सारी तैयारी करके रखो, इमरजैंसी है, तुरंत उसका इलाज शुरू कर देना।

इंस्ट्रा से लेकर फेसबुक तक मामा का वीडियो वायरल

बीच सड़क पर मामा की मानवता देख लोगों ने ना सिर्फ उनकी तारीफ की, बल्कि उनकी इस इंसानियत का वीडियो भी बनाया और फेसबुक से लेकर इंस्ट्राग्राम पर पोस्ट कर दिया। यूजर उनकी मानवता की मिसाल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कहा कि माजा जैसा तो कोई नहीं, तो वहीं कुछ यूजर उनकी तुलना एमपी के मुख्यमंत्र डॉ. मोहन यादव के साथ करने लगे।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

MP Board 10th-12th Result 2026: 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, CM मोहन यादव बोले- 'इस रिजल्ट ने पेश की मध्यप्रदेश की स्वर्णिम गाथा'
MP Board Class 10th Toppers List 2026: 499 नंबर के साथ प्रतिभा सिंह सोलंकी बनी टॉपर, पिछले साल की टॉपर से सिर्फ 1 नंबर कम, देखें लिस्ट