इंदौर का सीरियल रेपिस्ट: हर 2 साल में नई शादी, सुहागरात और फिर डिवोर्स-ऐसे हुआ Expose

Published : Jul 01, 2023, 01:03 PM ISTUpdated : Jul 01, 2023, 01:55 PM IST
serial rapist of Indore

सार

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा 'आशिक आवारा' सामने आया है, जिसने एक-दो नहीं, बल्कि 5 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। उसमें से तीन युवतियों ने रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी 3 महिलाओं को तलाक दे चुका है। 

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसा 'आशिक आवारा' सामने आया है, जिसने एक-दो नहीं, बल्कि 5 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। उसमें से तीन युवतियों ने रेप का केस दर्ज कराया है। आरोपी 3 महिलाओं को तलाक दे चुका है। यह सनसनीखेज आरोप एक पीड़िता ने कोर्ट के सामने लगाए हैं। रेप पीड़िताएं इंदौर, पुणे और दिल्ली की हैं।

इंदौर का सीरियल रेपिस्ट, शादी करके रेप के बाद दे देता था तलाक

दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी की मैनेजर से रेप के इल्जाम में जेल में कैद 39 वर्षीय आरोपी ललित पुत्र मनोहर परमार तेजाजी नगर के महालक्ष्मी नगर में रहता है। उसे पड़ोसिन की शिकायत के बाद 16 जून को अरेस्ट किया गया था। यह शिकायत 11 जून को दर्ज कराई गई थी।

हालांकि इस मामले में 20 जून को उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन इस बीच दिल्ली की रहने वाली 32 साल की कंपनी मैनेजर ने 13 जून को लसूड़िया थाने में आरोपी के खिलाफ रेप की FIR दर्ज करा दी थी। ऐसे में आरोपी को जमानत के बाद दुबारा अरेस्ट कर लिया गया। कोर्ट ने 28 जून को उसकी जमानत कैंसल कर दी थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने पीड़ता दिल्ली से इंदौर पहुंची थी। उसने कोर्ट में आरोपी के सबूतों के साथ कई चौंकाने वाले राज़ खोले।

इंदौर में लव सेक्स और धोखा, महिलाओं को शिकार बनाता था सीरियल रेपिस्ट

दिल्ली की पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि ललित से उसकी पहचान डेटिंप एप के जरिये हुई थी। जनवरी, 2022 में वो ललित से मिलने इंदौर आई थी। तब आरोपी उसे अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया। हालांकि उसके लाख कहने के बावजूद पीड़िता ने फिजिकल रिलेशन से मना कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी काम के बहाने दिल्ली आया। वो तीन महीने अक्टूबर, 2022 तक पीड़िता के साथ रहा। इस दौरान उसने फिजिकल रिलेशन बना लिए। पीड़िता ने कहा कि जून, 2023 में उसे ललित की धोखाधड़ी का पता चला।

इंदौर का आशिक आवारा, फिजिकल रिलेशन के बाद ले लेता था डिवोर्स

दिल्ली की पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हिस्ट्री निकालने पर पता चला कि उसने अपनी पहली पत्नी से डिवोर्स ले लिया था। दूसरी पत्नी से डिवोर्स का मामला चल रहा था। पीड़िता ने कहा कि आरोपी के अन्य महिलाओं से भी संबंध रहे हैं। वो सबको धोखा दे चुका है। पीड़िता के वकील कृष्ण कुम्हार कुन्हारे और डॉक्टर रूपाली राठौर ने कोर्ट के सामने आरोपी के खिलाफ सबूत पेश किए।

कौन है इंदौर का सीरियल रेपिस्ट ललित परमार?

बीकॉम पास ललित परमार पहले टेलिकॉम कंपनी में काम करता था। उसके पिता जनरल स्टोर्स चलाते हैं। उसका एक भाई और दो बहनें हैं। उसने 2013 में पहली शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद उसका पुणे ट्रांसफर हुआ, तो वो एक लड़की के साथ लिव इन में रहने लगा। जब वो गर्भवती हुई, तो रजामंदी से पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली। 

दूसरी पत्नी से उसका एक बेटा है। लेकिन उसे भी तलाक देकर उसने अपनी सहकर्मी 28 वर्षीय युवती से दोस्ती कर ली। आरोपी ने खुद को कुंवारा बताया था। पीड़िता गर्भवती हुई, तो गर्भपात कराया। यह रिश्ता करीब 6 साल चला। उसने भी आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है।

सबसे पहले आरोपी ने खुद को वकील बताकर अपनी पड़ोसिन को फांसा था। उसका पति किसी मामले में जेल में था। आरोपी ने उसकी जमानत का भरोसा देकर रेप किया।

यह भी पढ़ें

समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेस पर दर्दनाक हादसे की 12 खौफनाक PHOTOS, नींद के आगोश में मौत की नींद सो गए लोग

छत्तीसगढ़ में Love Jihad: लड़की ने लगाया 2 बार अबॉर्शन कराने और जबर्दस्ती इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर करने का आरोप

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP : पति ने शेयर किया अपने बेडरूम का 13 मिनट का Video, पत्नी बोली-दरिंदा है ये
CCTV फुटेज ने MP पुलिस की साख पर लगाया दाग, बर्बाद करने चले थे बेगुनाह छात्र की जिंदगी