
भोपाल। केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (MPTB) को हेरिटेज वीक अवॉर्ड्स 2025 में हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट श्रेणी का प्रतिष्ठित “गोल्डन बैनयन अवॉर्ड” प्रदान किया। यह सम्मान 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दिया गया। यह पुरस्कार मध्यप्रदेश की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत राज्य ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर और स्थापत्य विरासत के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय काम किया है।
पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत की सभ्यता का जीवंत प्रतीक है।
ये सभी धरोहरें कालातीत गरिमा और निरंतर प्रासंगिकता का प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में धरोहर संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यटन आधारित विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
CM मोहन यादव बोले- 'भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र, श्रीकृष्ण पाथेय से संस्कृति और विकास को नई दिशा'
अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और MPTB के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि यह अवॉर्ड मध्यप्रदेश की सोच को प्रमाणित करता है। उनका कहना है कि राज्य:
उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमें और प्रेरित करता है कि मध्यप्रदेश को भारत का प्रमुख हेरिटेज डेस्टिनेशन बनाया जाए, जहां हर स्मारक अपनी कहानी कहे और हर परंपरा जीवित रहे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "विरासत से विकास तक" के मंत्र को साकार करता मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक विकास से जोड़ रहा है। राज्य की पहचान विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण में अग्रणी रूप में स्थापित हो रही है।
मध्यप्रदेश के तीन स्थायी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल:
इसके अलावा खजुराहो, ओरछा, मांडू और चंदेरी जैसे ऐतिहासिक नगरों का संरक्षण और विकास भी इस दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।
मध्यप्रदेश में कुल 18 स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। यह राज्य की विरासत के वैश्विक महत्व को साबित करता है।
सरकार पुरातात्विक स्थलों पर संरचनात्मक संरक्षण, आधुनिक सुविधाओं का विकास, डिजिटल तकनीक का उपयोग के माध्यम से धरोहर को आम जनता से जोड़ रही है।
यह प्रयास केवल अतीत के गौरव तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में भी एक निर्णायक कदम है।
आज मध्यप्रदेश एक ऐसे राज्य के रूप में उभर रहा है, जो अपनी परंपराओं को आधुनिकता से जोड़ते हुए समावेशी और सतत विकास की मिसाल पेश कर रहा है।
यह भी पढ़ें
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।