महाकुंभ के लिए यात्रियों को मिला तोहफा, रीवा-प्रयागराज मार्ग पर शानदार व्यवस्था

Published : Feb 04, 2025, 08:12 PM IST
Road

सार

रीवा से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था। माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि जैसे विशेष स्नान पर्वों के लिए भोजन, पानी, आवास और सुरक्षा सहित सभी इंतजाम। 

भोपाल। प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगातार जारी है। महाकुंभ में तीन फरवरी बसंत पंचमी को विशेष पर्व स्नान को देखते हुए रीवा से होकर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई। इसी तरह माघ पूर्णिमा 12 फरवरी एवं महाशिवरात्रि 26 फरवरी को भी विशेष पर्व स्नान होंगे। इन दिनों भी लगाये गये शिविरों में विशेष व्यवस्था रहेगी।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी जापान यात्रा के दौरान फोन कॉल के माध्यम से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए थे। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर रीवा-प्रयागराज मार्ग में 4 स्थानों पर अधिकारियों के दल तैनात करके तीर्थयात्रियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जा रही हैं। तीर्थ यात्रियों के अस्थायी रूप से ठहरने, भोजन, पानी, जलपान, शौचालय, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक तैयारियाँ रखी गयी हैं। तीर्थ यात्रियों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गयी है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी यात्री को रीवा जिले से गुजरते हुए किसी भी तरह की परेशानी न हो।

बेला बायपास, श्रीयुत महाविद्यालय गंगेव तथा चाकघाट में बनाये गये रैन बसेरों में तीर्थ यात्रियों के रूकने तथा उनके भोजन, पानी आदि वितरण की व्यवस्थाएँ अधिकारियों के दल द्वारा की जा रही है। तीर्थ यात्रियों को आवश्यक दवाओं का भी वितरण इन स्थानों पर किया जा रहा है। इसके साथ ही जोगिनहाई टोल प्लाजा, सोहागी टोल नाका तथा चाकघाट बॉर्डर में वाहनों के निर्वाध आवागमन की व्यवस्था अधिकारियों के निर्देशन में की जा रही है। रीवा-प्रयागराज मार्ग में रीवा जिले में कही भी वाहनों के जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई संपूर्ण मार्ग में तीर्थ यात्री बिना किसी परेशानी के रीवा जिले से गुजर रहे हैं। कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा भी लगातार निगरानी की जा रही है।

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

MP Travel Mart 2026: पंचवटी गांव से चंदेरी तक, एक मंच पर दिखी मध्यप्रदेश की नई पहचान
MP Travel Mart: Tourism में बड़ा दांव, AI से Wildlife तक 6 बड़े MoU