महाकाल मदिंर हादसे पर पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक दुखी, CM मोहन यादव पहुंचे उज्जैन

Published : Mar 25, 2024, 04:26 PM IST
Dr Mohan Yadav

सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्मा आरती के दौरान आग लगने और इसमें पुजारियों सहित लोग झुलस गए। पीएम मोदी से लेकर रष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। वहीं हादसे में पीड़ित लोगों से मिलने लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन पहुंचे हैं।

उज्जैन. बाबा महाकाल की नगरी में होली की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग लग गई और उसमें पुजारियों सहित 14 लोग बुरी तरह झुलस गया। सभी को आनन फानन में जिला अस्पताल में एडमिट किया गया। वहीं जिन लोगों की गंभीर हालत थी उन्हें इंदौर रेफर किया गया। इस हादसे पर पीएम से लेकर सीएम और राष्ट्रपति ने गहरा दुख जताया है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव घायलों से मिलने के लिए उज्जैन के अस्पताल पहुंचे और पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद करने की घोषणा की।

उज्जैन हादसे में घायलों को एक-एक लाख रुपए

दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होली के दिन घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना साथ ही बाबा महाकाल से सभी के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की प्रार्थना की। सीएम मोहन यादव ने कहा-श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुई दुर्घटना में घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं, साथ ही घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम बोले- भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना दोबारा न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पीएम मोदी घटना पर बनाए हुए हैं नजर

महाकाल मंदिर में लगी आग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। पीएम ने कहा-उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख

वहीं हादसे पर देश की महामहिम यानि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। उन्होंने कहा-उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना में अनेक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदाई है। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

जानिए कैसे महाकाल मंदिर में लगी आग

होली की सुबह 5 बजे गर्भगृह में बाबा महाकाल की भस्म आरती चल रही थी, तब पुजारी ने भोलेनाथ पर गुलाल उड़ेली तो आग लग गई और पूरे गर्भगृह में फेल गई। बता दें कि जिस वक्त पुजारी ने गुलाल डाला उसी दौरान उस पर गुलाल दीपक पर गिर गया और आग लग गई। बताया जाता है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था, जिससे आग तेज हो गई।

 

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert