पहले एक दूसरे से लड़े पति, पत्नी, फिर एक साथ खाया जहर, पति ने तोड़ दिया दम

Published : Apr 15, 2024, 04:14 PM IST
Dispute between husband and wife

सार

पहले तो पति पत्नी एक दूसरे से खूब लड़े, लेकिन इसके बाद दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। जिसके कारण पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी का इलाज चल रहा है।

उज्जैन. मध्यप्रदेश के उज्जैन में रविवार देर रात एक पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का फैसला ले लिया। दोनों ने एक साथ जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही घरवालों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी जिदंगी और मौत की जंग लड़ रही है।

एक साथ खाया जहरीला पदार्थ

उज्जैन शहर के पंवासा थाना क्षेत्र के रहने वाले दंपत्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके कारण पति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी दोनों काम करके अपना जीवन यापन कर रहे थे। फिलहाल पत्नी की अवस्था गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस महिला के बयाने लेने वाली है।

10 साल पहले हुई थी शादी

मृतक पति का नाम दीपक पिता औंकारलाल 30 वर्ष है। जो मक्सी रोड स्थित पंवासा क्षेत्र में रहता था। दीपक मजदूरी करके घर चलाता था। उसकी दस साल पहले पूजा नामक युवती से शादी हुई थी। दीपक और पूजा के बीच रविवार देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके कारण दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ गटक लिया। दोनों को गंभीर अवस्था में घरवालों ने ​जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां पति दीपक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 1000 में रूम के साथ फ्री मिलती थी लड़की, ग्राहकों की लगी थी लाइन, पुलिस ने मारी रेड

छोटी छोटी बातों पर विवाद

जानकारों की मानें तो आजकल छोटी छोटी बातों पर पति पत्नी के बीच जो विवाद होता है। उसे सहनशीलता की कमी के कारण गलत फैसले ले लिये जाते हैं। जिससे पूरा परिवार ​खत्म हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि कोई भी बात या विवाद है तो आपस में बैठकर सुलझाया जाए। नहीं सुलह हो रही है तो परिवार परामर्श केंद्र का भी सहारा ले सकते हैं। ताकि घर टूटने और बिखरने से बच सके।

यह भी पढ़ें: बिना पति के प्रेग्नेंट हो गई पत्नी, पति बोला मेरे साथ नहीं सोई फिर...

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कूनो में फिर गूंजा चीता मिशन: सीएम डॉ. यादव ने छोड़े 3 चीते, बोले– ये हमारे लिए कोहिनूर
गजब हो गया: MP में एक विभाग का बना गया Fake Account, सरकार ने जारी किया Alert