सीएम मोहन यादव ने योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति देने की प्रार्थना की।
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मां का जाना जीवन का ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है।
CM मोहन यादव ने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिवारजनों के साथ हैं। सीएम मोहन यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का जाना ऐसा दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। जीवन में मां का स्थान सबसे खास होता है और उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता। मां का साया उठना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक क्षण होता है।
CM मोहन यादव ने प्रभु श्रीराम से की प्रार्थना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संदेश में प्रभु श्रीराम से दिवंगत श्रीमती सावित्री देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।













