उमा भारती के सिक्योरिटी गार्ड को पाकिस्तान और दुबई से कॉल, फोन करने वाले ने पूछा...

Published : Jun 12, 2024, 08:03 AM IST
uma bharti in mahoba

सार

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी को पाकिस्तान और दुबई से कॉल आई है। कॉलर ने सुरक्षा अधिकारी से उमा भारती की लोकेशन पूछी है। 

भोपाल। राजनीति से फिलहाल गायब सी चल रही उमा भारती फिलहाल फिर चर्चा में आ गई हैं। फायर ब्रांड नेता उमा भारती अपने किसी बयान को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि बात ये है कि उनके सुरक्षा में तैनात अधिकारी के पास पाकिस्तान और दुबई से कॉल आई है। कॉलर ने कॉल कर सुरक्षा अधिकारी से उमा भारती की लोकेशन के बारे में पूछा है। उमा भारती के दफ्तर से इस मामले में भाजपा ऑफिस में भी जानकारी दी गई है। 

क्राइम ब्रांच के अफसर बन किया कॉल
उमा भारती के दफ्तर की ओर से विज्ञप्ति जारी कर शिकायत दी गई है। उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी को कॉल करने वाले कॉलर खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बता रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि कॉल करने वालों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया और दावा किया कि वे पूछताछ के लिए उनकी लोकेशन की जानकारी चाह रहे हैं। फोन करने वाले कॉलर ने बार-बार उमा भारती की लोकेशन पूछी। भाजपा नेता को उमा भारती को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है।

पढ़ें सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार' हटाने की प्रधानमंत्री की अपील, पीएमओ ने भी बदली DP

पाकिस्तान और दुबई से आई कॉल ट्रेस
 उमा भारती के सुरक्षा अधिकारी के पास आई कॉल को ट्रेस किया जा रहा है। दोनों व्हाट्सएप नंबरं को ट्रूकॉलर के जरिए ट्रेस करने पर पता चला कि एक कॉल पाकिस्तान के एम हुसैन के नंबर से आई है जबकि दूसरी कॉल दुबई से आई है जो कि अब्बास नाम के व्यक्ति की है। व्हाट्सएप नंबर और नाम सहित पूरी जानकारी सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर ने डीजीपी और एडीजी (इंटेलिजेंस) को भेजी है।

एडीजी, इंटेलिजेंस जयदीप प्रसाद ने बताया का क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया जाएगा। दोनों कॉल की एक्जैक्ट लोकेशन ट्रेस करने के लिए साइबर से जांच कराई जा रही है। कई बार फॉड या चीट वाले कॉल भी आते हैं।  

PREV

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ग्वालियर से बदलेगी MP की तस्वीर? TMZ में 5500 करोड़ के निवेश का बड़ा अपडेट
Cyber Security और Digital Forensics को लेकर MP सरकार का बड़ा कदम, पुलिस को मिलेगी नई ट्रेनिंग