World Population Day 2025: 11 जुलाई को दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जा रहा है। जिसे सेलिब्रेट करने का उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर लोगों को जागरूक करना। क्योंकि भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है।
World Population Day 2025: आज 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस है। भारत पूरी दुनिया में पहले स्थान पर आने वाला है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मानें तो भारत की जनसंख्या 2025 के आखिरी तक 1.46 अरब पहुंचने का अनुमान है। देश में पहले बड़े शहरों में दिल्ली-मुंबई का नाम आता था। लेकिन अब छोटे शहरों की जनसंख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं उस स्मॉल सिटी का नाम जिसने इंदौर-जयपुर पटना को पीछे छोड़ दिया है।
210
देश की राजधानी दिल्ली
सबसे पहले बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की, जो जनसंख्या के मामले में भारत का सबसे बड़ा शहर है। दिल्ली की जनसंख्या 3.38 करोड़ है।
310
माया नगरी मुंबई
अब बात करते हैं माया नगरी मुंबई, यानि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की जिसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। मुंबई भारत का सबसे बड़ा शहर है। यहां का आबादी 2.16 करोड़ है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी, कोलकाता जो एक ऐतिहासिक सिटी है। जो, भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। जिसकी जनसख्या 1.55 करोड़ है।
510
चेन्नई सिटी
अब बात करते हैं चेन्नई की, जो तमिलनाडु की राजधानी है। यहां भी ज्यादा जनसंख्या है। जिसे भारत का पांचवा सबसे अधिक आबादी वाला शहर कहा जाता है। चेन्नई की आबादी 1.20 करोड़ है।
610
पुणे: भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर
पुणे, जो कि महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। जो कि मुला व मुठा इन दो नदियों के किनारे बसा। आबादी के मामले में यह भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर माना जाता है। यहां की जनसंख्या 73.45 लाख है।
710
हैदराबाद भी एक करोड़ पार
मुहम्मद कुली कुत्ब शाह द्वारा 1591 में बसाया गया हैदराबाद भारत का सबसे पुराने शहरों में गिना जाता है। जो हीरा बाज़ारों, कांच की चूड़ियों और लजीज "हैदराबादी व्यंजनों के लिए जानाता है। यहां की जनसंख्या 1.10 करोड़ है।
810
अहमदाबाद
अहमदाबाद भारत के गुजरात राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह अहमदाबाद ज़िले का मुख्यालय भी है। भारतवर्ष में यह नगर का सातवें स्थान पर है। जनसंख्या यहां की 88.54 लाख है।
910
सूरत से जयपुर, इंदौर और पटना भी पीछे
सूरत शहर, जिसका नंबर कई चीजों में बाद में आता है, लेकिन यह जनसंख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा उभरता हुआ शहर है। इसके आगे जयपुर, इंदौर और पटना भी पीछे हैं।
1010
इंदौर भारत की क्लीन सिटी
मध्य प्रदेश राज्य का महानगर इंदौर को मिनी मुंबई कहा जाता है। जहां का कर्पोरेट कल्चर हर किसी को भा जाता है। जिसे भारत का सबसे साफ और क्लीन सिटी का अवॉर्ड भी कई बार मिल चुका है। 2011 जनगणना, के अनुसार 21,67,447 लोगों की आबादी है।