मुंबई में बदलेंगे 7 रेलवे स्टेशनों के नाम, मुंबा देवी और लालबाग के नाम से जाने जाएंगे ये स्टेशन

Published : Jul 10, 2024, 11:04 AM ISTUpdated : Jul 10, 2024, 01:33 PM IST
mumbai local

सार

महाराष्ट्र विधान परिषद ने मुंबई के सात रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला ले लियाहै। जिसका प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास कर दिया है। केंद्र की स्वीकृति मिलते ही इन स्टेशनों के नाम बदल जाएंगे।

मुंबई. मुंबई में स्थित 7 लोकल स्टेशनों के नाम जल्द ही बदल जाएंगे। जिसमें मुंबई का मरीन लाइंस स्टेशन अब मुंबा देवी के नाम से जाना जाएगा। इस स्टेशन का नाम बदलने से मुंबा देवी जाने वालों को काफी आसानी होगी। क्योंकि अब तक किसी को अगर मुंबा देवी जाना होता है। तो वह असमंजस में रहता है कि किस स्टेशन पर उतरे तो मुंबा देवी का मंदिर नजदीक पड़ेगा।

केंद्र की मंजूरी का इंतजार

महाराष्ट्र विधान परिषद ने मुंबई के सात लोकल रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। ये प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा। जहां से केंद्र सरकार की स्वीकृति मिलते ही रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिये जाएंगे।

मुंबा देवी और लालबाग सहित ये रहेंगे नाम

मरीन लाइंस को मुंबा देवी, करी रोड को लालबाग, सैंडहर्स्ट रोड को डोंगरी, चर्नी रोड को गिरगांव किया जाएगा। इसी प्रकार सैंडहर्स्ट रोड का नाम मध्य लाइन के साथ ही हार्बर लाइन पर भी बदला जाएगा। अन्य स्टेशन में से कॉटन ग्रीन स्टेशन का नाम कलाचौकी, डॉकयार्ड रोड का मझगांव और किंग सर्किल का नाम तीर्थांकर पार्श्वनाथ किया जाएगा।

लोकल स्टेशनों के अंग्रेजी नाम बदले

दरअसल राज्य के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा ये प्रस्ताव पेश किया गया था। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। चूंकि कई स्टेशनों के नाम अंग्रेजी नाम थे। ऐसे में इन स्टेशनों के नाम बदल कर धार्मिक स्थलों सहित ऐसे नाम रखे गए हैं। जिनसे स्टेशन की पहचान बन सके।

यह भी पढ़ें : 800 रुपए में मनपसंद लड़की, यूपी के पार्लर में चल रहा था धंधा, रेड पड़ते ही भागी लड़कियां

ये पार्टियां मिलकर भेजेगी प्रस्ताव

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महायुति सरकार इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास भेजेगी। जहां से स्वीकृति मिलने के बाद तुरंत इन स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : अजमेर में एक दिन की दुल्हन का सुसाइड मामला, फेरे के समय दूल्हे ने लिख दी थी 'मौत की स्क्रिप्ट'

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल